ह्यूमेनिटीज, कला और सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान के लिए विजिटर्स अवार्ड पंद्दुचेरी विश्वविद्यालय के एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर सिबनाथ देब को प्रदान किया जायेगा। उन्हें यह अवार्ड बाल संरक्षण विशेष रूप से बाल शोषण और उपेक्षा, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और एचआईवी/एड्स के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए दिया जा रहा है।
भौतिक विज्ञान में अनुसंधान के लिए यह अवार्ड जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान स्कूल के प्रोफेसर संजय पुरी को प्रदान किया जायेगा।
जीव विज्ञान में अनुसंधान के लिए यह अवार्ड अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंतरविषयी जैव-प्रौद्योगिकी इकाई के प्रोफेसर असद उल्ला खान को भारत में एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) और एएमआर के फैलने और नियंत्रण की कार्यप्रणाली के लिए तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के नैनोसाइंस के विशेष केन्द्र में कार्यरत डॉ. प्रतिमा को संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा।
डॉ. प्रतिमा ने नैनोबायोसेंसर और नैनोबायोइन्ट्रेक्शन में उल्लेखनीय अनुसंधान किया है।
प्रौद्योगिकी विकास के लिए विजिटर्स अवार्ड त्रिपुरा विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉ. शॉन रे चौधुरी को प्रदान किया जायेगा।
डॉ. चौधुरी को यह अवार्ड बायोफर्टिलाइजर में डेयर अपशिष्ट जल के रूपांतरण के लिए माइक्रोबियल बॉयोफिल्म रिएक्टर विकसित करने के लिए दिया जा रहा है।
राष्ट्रपति जल्द ही घोषित की जाने वाली तारीख को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में ये अवार्ड प्रदान करेंगे। प्रत्येक श्रेणी के लिए सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों से अवार्ड प्राप्तकर्ताओं के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। राष्ट्रपति के सचिव श्री संजय कोठारी अवार्ड चयन समिति के अध्यक्ष हैं। केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्वस्थ प्रतियोगिताओं और उन्हें पूरे विश्व की श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए ये अवार्ड 2014 में स्थापित किये गये थे। तब से विभिन्न श्रेणियों में ये अवार्ड हर वर्ष प्रदान किये जाते हैं।
]]>प्रधानमंत्री श्री मोदी पशु विज्ञान एवं आरोग्य मेले में भी शामिल होंगे तथा बाबूगढ़ सेक्स सीमेन सुविधा और देश के सभी 687 जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला का विषय है- टीकाकरण और रोग नियंत्रण, कृत्रिम गर्भाधान एवं उत्पादकता आदि।
खुरपका और मुंहपका रोग तथा ब्रुसेलोसिस के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शत प्रतिशत वित्त पोषण केंद्र सरकार करेगी। इस में 2019 से 2024 के लिए 12,652 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य टीकाकरण के माध्यम से खुरपका और मुंहपका रोग तथा ब्रुसेलोसिस को 2025 तक नियंत्रित करना तथा 2030 तक पूरी तरह समाप्त करना है।
]]>
इस अवसर पर केन्द्रीय महिला मंत्री ५ राज्यों के प्रधान सचिवों /आयुक्तों और ९ राज्यों के १० जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों/ उपायुक्तों को जन्म के समय लिंग अनुपात में लगातार सुधार के लिए सम्मानित करेंगी। ८ जिलों के १० अतिरिक्त जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों / उपायुक्तों को भी जागरूकता बढ़ाने और आगे बढ़ने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत राज्यों / जिलों द्वारा किए गए नवोन्मेष पर एक स्लाइड शो भी होगा जिसके बाद विजेता राज्यों और जिलों द्वारा किए गए नवोन्मेष कार्यों के बारे में एक लघु वीडियो भी दिखाया जाएगा।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत २२ जनवरी, २०१५ में हुई थी। अब यह ६४० जिलों में लागू हैं और इन सभी जिलों को मीडिया अभियान में शामिल किया गया है। इन जिलों में से ४०५ बहुक्षेत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल है जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए डीएम/डीसी को सीधे केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत १०० प्रतिशत सहायता दी जाती है।
वर्ष २०१४-१५ और २०१८ -१९ की अवधि के लिए जन्म के समय लिंग अनुपात की राज्य / संघ शासित प्रदेशवार नवीनतम रिपोर्टों में कहा गया है कि लिंग अनुपात बढ़कर ९१८ से ९३१ हो गया है जो राष्ट्रीय स्तर पर सुधार की प्रवृत्ति को दर्शाता है।
सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक और यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया के विलय की घोषण की। विलय के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में यह दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। इसका कारोबार १८ लाख करोड़ रुपये का होगा। सरकार केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक, यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन का बैंक का भी विलय करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि तीन लाख 38 हजार मुखौटा कम्पनी की पहचान की गई है।
]]>