पीएम मोदी ने विपक्षी दलों से सहयोग की मांग करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को नंबरों की चिंता छोड़कर अपना योगदान देना चाहिए। उनकी आवाज और चिंताएं सरकार के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘नई लोकसभा के गठन के बाद आज प्रथम सत्र प्रारंभ हो रहा है। अनेक नए साथियों के परिचय का यह अवसर है। नए साथी जब जुड़ते हैं तो नया उमंग, नया उत्साह, नए सपने भी जुड़ते हैं। भारत के लोकतंत्र की विशेषता ताकत का अनुभव हम हर चुनाव में करते हैं। यह चुनाव इसलिए भी खास है कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा महिला प्रतिनिधियों का चुना जाना, सबसे अधिक मतदान जैसे विशेषताओं का चुनाव रहा। कई दशक के बाद एक सरकार को पूर्ण बहुमत के साथ और पहले से अधिक सीटों के साथ जनता ने सेवा का मौका दिया है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में गतिरोध के स्थान पर सक्रिय भागीदारी की अपील सभी सांसदों से की। उन्होंने कहा, ‘पिछले 5 वर्ष का अनुभव रहा है जब सदन चला है तो देश हित के निर्णय भी बहुत अच्छे हुए हैं। उन अनुभवों को आधार पर मैं आशा करता हूं कि सभी दल बहुत ही उत्तम प्रकार की चर्चा और जनहित के फैसले और जनआकांक्षाओं की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में विपक्ष का होना, सक्रिय होना और सामर्थ्यवान होना अनिवार्य शर्त है। मैं आशा करता हूं कि प्रतिपक्ष के लोग नंबर की चिंता छोड़ दें। हमारे लिए उनका हर शब्द मूल्यवान है, हर भावना मूल्यवान है। जब हम चेयर पर एमपी के रूप में बैठते हैं तो पक्ष-विपक्ष से ज्यादा निष्पक्ष की भावना बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि निष्पक्ष भाव से जनकल्याण की भावना को ध्यान में रखकर सभी सदस्य इस सदन की गरिमा को ऊंचा उठाने में योगदान करेंगे। मुझे विश्वास है कि पहले की तुलना में अधिक उपयोगी हमारे सत्र रहेंगे। अधिक ऊर्जा, अधिक गति, अधिक सामूहिक भाव का हमको अवसर मिलेगा।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ विपक्षी सांसद बहस को बहुत प्राणवान बनाते हैं। पीएम ने कहा, ‘कुछ सांसद बहुत अच्छे विचार रखते हैं, लेकिन ज्यादातर वो रचनात्मक होते हैं और टीआरपी का मेल नहीं होता। लेकिन टीआरपी से ऊपर बहुत तर्कवत कोई सदन में सरकार की आलोचना भी करता है तो उससे हमें बल मिलेगा। 5 साल तक इस भावना को पूरा करने में आप भी (प्रेस) सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। अगर सकारात्मकता को बल देंगे तो सकारात्मकता की दिशा में जाने में बल मिलेगा।’
]]>बता दें कि अप्रैल और मई महीने में हुए लोकसभा के चुनाव के नतीजे 23 मई को आए, जिसमें सत्ताधारी बीजेपी को बड़ी जीत मिली है।जीत के बाद एक बार फिर नरेंद्र अपनी पार्टी के नेता चुने गए। पीएम मोदी ने 25 मई को राष्ट्रपति से मिलकर अपनी कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा और लोकसभा भंग करने की सिफारिश की, जिस राष्ट्रपति ने मंजूर करते हुए उन्हें देश का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया। बता दें कि 3 जून को 16वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और उससे पहले पहले सरकार का गठन लाजमी है।
]]>रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी। जेडीयू के एक नेता ने कहा कि बिहार की इस पार्टी को उम्मीद है कि 30 मई को शपथ लेने जा रही नई कैबिनेट में उसे कम से कम एक कैबिनेट मंत्री जरूर मिलेगा। पार्टी के कोटे में एक राज्यमंत्री का पद भी आ सकता है।
बता दें कि राष्ट्रपति भवन ने रविवार को बताया कि नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्रधानमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। शपथग्रहण की तारीख और उसका समय तय होने के बाद भी अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि नई मंत्रिपरिषद में कौन-कौन संभावित चेहरे दिख सकते हैं। तमाम नेताओं की राय है कि पिछली मंत्रिपरिषद के ज्यादातर प्रमुख सदस्य इस बार भी उसका हिस्सा बन सकते हैं।
इनका मंत्री बनना तय
राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश सिंह जावड़ेकर जैसे पिछले कैबिनेट के वरिष्ठ चेहरे नई कैबिनेट का भी हिस्सा हो सकते हैं। ऐसे कयास जोर पकड़ रहे हैं कि गांधीनगर से विशाल अंतर के साथ जीत दर्ज करने वाले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी नई सरकार का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, शाह इस मुद्दे पर बोलने से बचते रहे हैं।
मध्य प्रदेश से ये हो सकते हैं चेहरे
लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब मोदी कैबिनेट को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। आखिर वो कौन-कौन से चेहरे होंगे जिन्हें एमपी कोटे से मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी, इस पर संशय के बादल बरकरार हैं। नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, वीरेंद्र खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते और थावरचंद गहलोत के नाम चर्चा में हैं। इस कवायद में आगे निकलने की होड़ में नए सांसदों की दिल्ली दौड़ भी शुरू हो गई है।

हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्री पद के बंटवारे में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। बंगाल के नतीजों को देखते हुए यह भी तय माना जा रहा है कि केंद्र की सियासत में कैलाश विजयवर्गीय का कद बढ़ेगा। हालांकि उन्हें सरकार में या संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी इसको लेकर अटकलें हैं। देखना ये होगा कि शानदार नतीजों वाले एमपी का कद मोदी कैबिनेट में आखिर कितना बढ़ता है।
]]>
| चरण | सीटें | कब हुआ मतदान | मतदान प्रतिशत |
| पहला | 91 | 11 अप्रैल | 69.5% |
| दूसरा | 95 | 18 अप्रैल | 69.44% |
| तीसरा | 117 | 23 अप्रैल | 68.4% |
| चौथा | 71 | 29 अप्रैल | 65.51% |
| पांचवां | 51 | 06 मई | 64.16% |
| छठवां | 59 | 12 मई | 64.40% |
| सातवां | 59 | 19 मई | 65.15% |
543 में से 542 सीटों पर मतदान कराया गया। आयोग ने तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर अत्यधिक धन मिलने के चलते चुनाव रद्द कर दिए थे। हालांकि, अभी यहां तारीखों का ऐलान नहीं हुआ।
वर्ष 2009 में 56.9% हुआ था मतदान
2014 में 83.40 करोड़ मतदाताओं में से 66.40% ने वोटिंग की थी। वहीं, 2009 में 56.9% मतदान हुआ था।
लोकसभा चुनाव में मतदान
| साल | मतदाता | वोटिंग |
| 1951 | 17.3 करोड़ | 61.61% |
| 1957 | 19.3 करोड़ | 62.73% |
| 1962 | 21.6 करोड़ | 55.43% |
| 1967 | 25.02 करोड़ | 61.33% |
| 1971 | 27.4 करोड़ | 55.29% |
| 1977 | 32.1 करोड़ | 60.49% |
| 1980 | 35.6 करोड़ | 56.92% |
| 1984-85 | 40.0 करोड़ | 64.01% |
| 1989 | 49.8 करोड़ | 61.95% |
| 1991-92 | 51.1 करोड़ | 55.88% |
| 1996 | 59.2 करोड़ | 57.94% |
| 1998 | 60.5 करोड़ | 61.97% |
| 1999 | 61.9 करोड़ | 59.99% |
| 2004 | 67.1 करोड़ | 57.98% |
| 2009 | 71.7 करोड़ | 58.16% |
| 2014 | 83.40 करोड़ | 66.40% |
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्विटर अकाउंट से जारी सूचना के मुताबिक राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी को 30 मई की शाम 7 पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।ये कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में होगा। नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी शपथ लेने वाले है। शनिवार को नरेद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इससे पहले नरेंद्र मोदी बीजेपी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, इसके बाद उन्हें एनडीए संसदीय का नेता चुना गया।
]]>इस मौके पर पीएम मोदी ने संसदीय दल को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले तो हृदय से आप सबका आभार व्यक्त करता हूं। यह हमारे सेंट्रल हॉल की यह घटना असमान्य घटना है। हम आज नए भारत के हमारे संकल्प को एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के लिए यहां से एक नई यात्रा का आरंभित करने वाले हैं। देश की राजनीति में जो बदलाव आया है, अपने अपने स्तर पर आप सभी ने इसका नेतृत्व किया है। आप सभी इस बदलाव के प्रक्रिया के साक्षी भी हैं। आप सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं।
पीएम मोदी ने शनिवार को खासतौर पर युवा और पहली बार सदन में चुनकर आए सांसदों को कुछ टिप्स दिए। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग आपसे ऑफ द रिकार्ड चर्चा भी करेंगे, लेकिन यह दिल्ली है यहां कुछ भी ऑफ द रिकार्ड नहीं होता है।
उन्होंने कहा, ‘हमारा मोह हमें संकट में डालता है। इसलिए हमारे नए और पुराने साथी इन चीजों से बचें क्योंकि अब देश माफ नहीं करेगा।’ हमपर बहुत बड़ी जिम्मेदारियां है। हमें इन्हें निभाना है। वाणी से, बर्ताव से, आचार से, विचार से हमें अपने आपको बदलना होगा।

इसके अलावा मोदी ने सभी नए सांसदों को वीआईपी कल्चर से बच कर रहने की भी सलाह दी। हम न हमारी हैसियत से जीतकर आते हैं, न कोई वर्ग हमें जिताता है, न मोदी हमें जिताता है। हमें सिर्फ देश की जनता जिताती है। हम जो कुछ भी हैं मोदी के कारण नहीं, जनता जनार्दन के कारण हैं। हम यहां अपनी योग्यता के कारण नहीं हैं, जनता जनार्दन के कारण हैं।
एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाक़ात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शपथ ग्रहण की जानकारी को जल्द ही राष्ट्रपति कोविंद के साथ साझा किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के महत्व को रेखांकित करते हुए मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद पड़ोसी देश को अपनी प्राथमिकता में शामिल करेंगे। वहीं राजनयिक सूत्रों का कहना है कि औपचारिक निमंत्रण प्राप्त होने की स्थिति में सार्क देश शपथग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि मोदी ने 2014 में अपने शपथग्रहण समारोह में सार्क नेताओं को आमंत्रित किया था।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘मीडिया में शपथ ग्रहण समारोह के लिए विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। निर्णय हो जाने पर हम इसके बारे में जानकारी साझा करेंगे।’ ऐसी अटकले हैं कि दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी सबसे पहले भूटान यात्रा पर जाएंगे।
]]>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में ये जीत सबसे बड़ी घटना है। इसके लिए मैं आप सबका बेहद आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों ने इस फकीर की झोली भर दी है। चुनाव आयोग को इन चुनावों को सफलतापूर्व और उत्तम तरीके से पूरे कराने के लिए मैं बधाई देता हूं। उन्होंने ने कहा कि आज कोई विजयी हुआ है तो हिन्दुस्तान विजयी हुआ है, लोकतंत्र विजयी हुआ है, जनता-जनार्दन विजयी हुई है। इस लोकसभा चुनाव में जो विजयी हुए हैं, उन सभी विजेताओं को मैं हृदयपूर्वक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मैं पहले दिन से कहा रहा था कि ये चुनाव कोई दल नहीं लड़ रहा है, कोई उम्मीदवार नहीं लड़ रहा है, कोई नेता नहीं लड़ रहा है। ये चुनाव देश की जनता लड़ रही है।

मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत में दो ही जातियां
रहेंगी। एक गरीब और दूसरी गरीबी हटाने वाली। भारत के उज्ज्वल भविष्य, एकता-अखंडता
के लिए जनता ने इन चुनाव में एक नई तस्वीर सामने रखी है। सारे समाजशास्त्रियों को
अपनी सोच पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है। अब इस देश में दो जातियां
बची हैं और वही रहने वाली हैं। देश इन दो जातियों पर ही केंद्रित होने वाला है।
हमें 21वीं सदी में इन दोनों को सशक्त करना है। ये दो शक्तियां देश से गरीबी
का कलंक मिटा सकती हैं। इस सपने को लेकर हमें चलना है।”
मोदी ने कहा, “चार राज्यों में भी चुनाव थे। उन राज्यों की जनता ने
जिन सरकारों को चुना, मैं वहां की जनता का अभिनंदन करता हूं। मैं विश्वास
दिलाता हूं कि केंद्र इन राज्यों की विकासयात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।”