अगले एक सप्ताह इन प्रतिभागियों को नौसेना और तटरक्षक विशेषज्ञ अपने विषयों की जानकारी देंगे और उन्हें नौसेना से जुड़े कार्यों जैसे विमानवाहक पोत का परिचालन, नौसेना कूटनीति, नौसेना की मानवीय सहायता और आपदा राहत में भूमिका, नौसेना और तटरक्षक के संगठनात्मक ढांचे से अवगत कराया जाएगा। प्रतिभागी नौसैनिक और तटरक्षक जहाजों, पनडुब्बियों और नौसैनिक गोदियों का भी दौरा करेंगे। इस कोर्स के नौसैनिक हिस्से की विशेषता अग्रिम जहाजी बेड़े पर समुद्री सैन्य हमले के रूप में प्रतिभागियों द्वारा नौसेना को हरकत में देखने का अनुभव लेना है।
]]>हालात ऐसे हैं कि लोगों को पैदल उतरकर गाड़ी को धक्का देना पड़ रहा है, जिसकी वजह से ट्रैफिक की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई है। यही नहीं, यहां हो रही मुसलाधार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक और बस अड्डों पर भी जलभराव देखने को मिल रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। बारिश के कारण ट्रेन प्रभावित होने से लोगों के रोजमर्रा कार्यों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। कई ट्रनों के रूट भी बदलने पड़े। कई इलाके में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं। आने जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गली-गली पानी के सिवा कुछ नहीं दिख रहा है।

जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए तो कहीं मकान का हिस्सा भी गिर गया। मुंबई के दादर ईस्ट में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश की वजह से बाढ़ सी आ गई है। बारिश के चलते बांद्रा इलाके में ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। दादर से सायन के रास्ते पर ट्रैफिक जाम है, वडाला में भी ट्रैफिक जाम है और किंग सर्किल पर सड़कों पर पानी भरने के कारण यह अब दुकानों और घरों के अंदर घुसने लगा है। लोग घुटनों तक पानी में रहने को मजबूर हो गए हैं। पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश होने से पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। जबकि बारिश की वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, चेंबूर में गाड़ियां पानी में बहने को मजबूर हैं तो घरों में पानी घुसने से लोग खासे परेशान हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों और विमानों की उड़ान पर भी बारिश का असर पड़ा है।

मुंबई समेत महाराष्ट्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई से सटे पालघर रेलवे स्टेशन पर रात से हो रही बारिश की वजह से पटरियां भी पानी में डूब गईं, जिसके चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण दिल्ली-मुंबई रूट भी प्रभावित हुआ है।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनों को रद्द और पांच ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। यही नहीं, भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनों के प्रभावित होने के बाद पश्चिम रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। बारिश के चलते मुंबई की लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है, लोकल की पश्चिम रेलवे ठप्प हो गई है। सुबह का वक्त होने के करण मुसाफिरों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल तेज हवाओं की वजह से मरीन लाइंस स्टेशन पर ओवर हेड पर निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रहा सामान गिर गया। इसके चलते चर्चगेट-मरीन लाइंस के बीच ट्रेन रोकनी पड़ी।
भारी बारिश की वजह से मुंबई-पुणे रेल सेवा भी प्रभावित हुई है। मध्य रेलवे के मुंबई-पुणे लाइन पर कर्जत-लोनावाला सेक्शन पर एक मालगाड़ी के पटरी पर से उतरने की वजह से मुंबई-पुणे रूट की ट्रेनों पर असर पड़ा है। इस रूट पर कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। मध्य रेलवे का कहना है कि लो विजिबिलिटी की वजह से लोकल ट्रेनें थोड़ी देरी से चल रही हैं।
मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने पूरे शहर भर में 180 ऐसी जगहों की पहचान की है जहां पर पानी भर सकता हैं। इन स्थानों पर बडे़ पंप लगाए गए हैं जिससे बारिश के दौरान पानी को निकाला जा सके। तकरीबन 235 से ज्यादा पंप अलग अलग स्थानों पर लगाए गए हैं। ज्यादातर उन स्थानों की पहचान की गई है जो मुंबई के लो लाइन इलाके हैं जहां पर पानी भरता हैं। लोगों को ले जाने के लिए बेस्ट की बसें और प्राइवेट गाड़ियों का भी इस्तेमाल होगा। इसके साथ मनपा ने ऐसे लोगों के फूड़ पैकेज का भी इंतजाम करने की बात कही जिसने वो गैर सरकारी संगठनों से मदद लेगी।

मनपा के मुताबिक अब तक 65 प्रतिशत नालो की सफाई हो गई। इन 29 पुलों में 8 पुलों को तोड़ दिया गया है वहीं 21 पुलो को बंद कर दिया है। मनपा ने सभी 29 पुलों को फिर से बनाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही मनपा ने 499 बिल्डिंग को खतरनाक बताया है। बता दें कि मनपा ने 153 करोड़ रूपए नालों की सफाई पर खर्च किए। 50 करोड़ रूपए पेड़ो की कटाई और छटाई पर खर्च किए गए तथा 15।86 करोड़ रूपए सड़को के गढ्ढे भरने पर। चौंकाने वाली बात ये है कि मनपा का दावा था कि 90 प्रतिशत ड्रेनेज सिस्टम साफ हो चुका हैं। मगर हालत बद से बदत्तर नजर आ रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई के लोगों की परेशानी फिलहाल खत्म होने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी है। नॉर्थ कोंकण में 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया गया है।
]]>कुछ लोग यह मानकर चलते हैं कि जीवन में उनका उद्देश्य इस दुनिया में एक बदलाव लाना है। वे अपनी क्षमतानुसार वही कार्य करते हैं जो दूसरों पर उनकी छाप छोड़ सके। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं कृष्णदास। निश्चित रूप से उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में थोड़ी बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की है, खासकर मुंबईकरों के बीच।
मुंबई में जुहू सर्कल ट्रैफिक सिग्नल पर वह घंटों धूप में खड़े रहते हैं, आने-जाने वाले लोग उन्हें एक तख्ती के साथ मुस्कराते हुए देखते हैं। वहां के लोग उन्हें समाज के लिए दिए गए सरल और सुंदर संदेश देने वाले के रूप में पहचानते हैं। दैनिक यात्रियों का कहना है कि वे कृष्णदास को ट्रैफिक सिग्नल पर अपने साइन बोर्ड के साथ रोज देखते हैं।
वहीं दैनिक यात्रियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए वह संत अपनी तख्ती के साथ चौराहे की रेडलाइट पर एक पैर पर खड़े रहते हैं। उनका यह प्रेरक कार्य शब्दों से परे है। और केवल यही नहीं, कृष्णदास उस चौराहे पर बच्चों के बीच बिस्कुट भी वितरित करते हैं।
वह ऐसा क्यों करते हैं? और वह भी तब हैवी ट्रैफ़िक में भारी शोर के बीच। एक-दूसरे को पीछे छोड़ आगे निकले की होड़ के बीच उनका ऐसा दीवानापन। वहां से गुजरने पर न चाहकर भी मेरे कदम रुक जाते, दिन-प्रतिदिन मेरी बेचैनी बढ़ती जा रही थी, मैंने उनको करीब से जानने का फैसला किया।
वह मुंबई में इस लोकप्रिय चौराहे पर नियमित रूप से आते हैं। बिना नागा किये वह हर सुबह ठीक साढ़े सात बजे अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाते हैं। झकाझक सफेद धोती, उससे मैच करता कुर्ता और माथे पर लगा रहता है लाल टीका। पैरों में चप्पल भी नहीं।

इस आदमी को आसानी से उसकी अपनी दुनिया में देखा जा सकता है। वह साइकिल से आते हैं। गंतव्य पर पहुंचने के बाद सड़क के एक कोने में साइकिल खड़ी करते हैं। कुछ देर तक आराम से वहां के हालातों का जायजा लेते हैं। फिर अपने मन को एकाग्र करते हैं और अपने सिर के ऊपर संदेश लिखी तख्ती रखते हैं। थोड़ी ही देर में एक संत जैसी मुस्कान उनके होठों पर फैल जाती है। वह लगातार कारों एवं अन्य वाहनों को आते-जाते देखते रहते हैं। साथ ही सड़कों पर रेंगती चकाचौंध से बेखबर अपनी मुस्कान को बिखेरते रहते हैं।
वर्षों से कृष्णदास लोगों के लिए एक जानी-पहचानी मूरत बन गए हैं। और जिस दिन उन्हें वहां नहीं देखा जाता है लोगों की उत्सुकता बनी रहती है कि वह व्यक्ति कहां चला गया। लेकिन उनका संदेश नहीं रुकता। यहां तक कि जिस दिन वह अपनी जगह पर मौजूद नहीं होते हैं, वह अपनी तख्ती से अपनी छुट्टी को सुनिश्चित करते हैं।
वहां से गुजरने वाले लोग उनकी तख्ती की देखभाल करते हैं जिस पर लाल रंग में एक आसान सा संदेश लिखा होता है – सबको प्रेम करो, अपने धर्म पर चलो।
पूरे दिन कृष्णदास के चेहरे पर से मुस्कुराहट ख़त्म नहीं होती, वह अपने स्थान पर घंटों खड़े रहते हैं बिना पानी पिये। पोस्टर को हाथ में लिए ही अपनी खड़े होने की स्थिति को बदलते हैं। केवल दोपहर के बाद करीब तीन बजे के आसपास है ही वह अपने हाथों को नमस्कार की मुद्रा में लाकर हाथों को नीचे लाते हैं, फिर अपनी साइकिल पर बैठते हैं और मुस्कराते हुए वहां से चले जाते हैं।
ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने उनके बारे में जानने की बहुत कोशिश की है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई क्योंकि वह लोगों को ऐसा एहसास कराते हैं कि उन्होंने मौनव्रत धारण कर रखा है। मैं कई सालों से रोज ऐसे ही देख रहा हूं, उनके बारे में कुछ भी ख़ास नहीं बदला है। न तो वह बूढ़े लगते हैं और न ही उनकी मुस्कान बदली है।
दैनिक यात्रियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कृष्णदास अपनी तख्ती के साथ चौराहे पर एक पैर पर खड़े रहते हैं। उनका यह प्रेरक कार्य शब्दों से परे है। और केवल यही नहीं, वह ट्रैफिक सिग्नल पर बच्चों के बीच बिस्कुट भी वितरित करते हैं।
कुछ समय पहले मैंने फैसला किया कि मैं उनसे मिलूंगा और बात करूंगा कि वह ऐसा कैसे कर पाते हैं। कई बार उनके पास से निकला उस चौराहे पर, लेकिन वह अपने स्थान से जरा हिले भी नहीं और न ही उनको कोई परेशानी हुई। एक दिन शाम को जब वह वहां से जा रहे थे मैंने विनम्र अनुरोध किया कि वो अपने बारे में हमें कुछ बताएं, अपने अनुभवों को हमसे साझा करें। लेकिन वह चुप रहे और कुछ नहीं बोले, बिना जवाब दिए अपने साइकिल पर बैठकर चले गए।
मैं समुद्र के किनारे उनके अगले पड़ाव तक उनके साथ-साथ गया। मैंने भी हार नहीं मानी लेकिन वह फिर भी शांत रहे। हमने उनको मनाने की काफी कोशिश की। और इसी प्रयास में ऑटो से पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गया। उनके घर में न तो कोई तामझाम था न ही कोई भी सामान था। उनका घर एक झोपड़ी जैसा ही था।
उस दिन शाम के करीब 6 बज रहे थे, सूरज भी डूबने वाला था। हमारे करीब आकर उन्होंने मेरे कान में फुसफुसाकर पूछा कि मैं उनका पीछा क्यों कर रहा हूं। मैंने उनसे कहा कि आपके जैसा आदमी मैंने और कोई नहीं देखा है। वह मुस्कुराते रहे। मैंने फिर एक सवाल किया कि क्या वह किसी धर्म को मानते हैं। जवाब में उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा, “प्रेम से बढ़कर कोइ धर्म नहीं होता, अभी आप कृपया करके के जा सकते हैं, मेरा पूजा करने का वक़्त हो गया है।” तभी मैंने उनकी झोपड़ी में अंदर झांक कर देखा, बांस की छड़ियों से बनी दीवारों पर किसी भी देवी या देवता की कोई भी तस्वीर नज़र नहीं आई।
कृष्णदास के बारे में बताया जाता है कि ये मोरारी बापू के बड़े भक्त हैं, उन्हें अपना गुरु मानते हैं। उन्हीं के बताये रास्ते पर चलते हैं और सभी को ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। कृष्णदास किसी से कोई मदद नहीं लेते, लेकिन एक मारवाडी होटल का व्यक्ति उसे दोपहर का खाना नि:शुल्क देता है।
हमारे करीब आकर उस संत ने मेरे कान में फुसफुसाकर पूछा मैं उनका पीछा क्यों कर रहा हूं। मैंने उनसे पूछा कि क्या वह किसी धर्म को मानते हैं। जवाब में उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा, ‘प्रेम से बढ़कर कोइ धर्म नहीं होता’।
कुछ महीने पहले मेरे मन में कृष्णदास का संदर्भ फिर से ताजा हो गया, जब मैंने दफ़्तर जाते समय एफएम पर आरजे से उनके बारे में सुना। आरजे ने जब मानव धर्म या धर्म के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने इसकी अद्भुत व्याख्या की। कृष्णदास ने कहा, “धर्म हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी या यहूदी नहीं है। ये कृत्रिम मानव निर्मित सामाजिक विभाजन हैं। धर्म तो अनंत, निरंतर, अथाह, विशाल, अविभाज्य, अंधाधुंध है जैसे आकाश, पृथ्वी या महासागर। इन प्राकृतिक तत्वों की कोई शुरुआत या समाप्ति नहीं है, वे अपनी जाति, पंथ या धर्म के बावजूद सभी मनुष्यों को अपना लाभ या गुण प्रदान करते हैं।”
वह संदेश जो कृष्णदास अपनी तख्ती से देना चाहते हैं कि आप अपने धर्म से प्यार करते हैं, जो मानवता है, क्योंकि तभी आप अन्य मनुष्यों से प्यार कर सकते हैं।

मैंने उनके बारे में कुछ और जानने की आख़िरी कोशिश की, उनके पड़ोसियों के पास जाकर पूछा। लेकिन एक बार फिर निराशा हाथ लगी। पर कहते हैं न कि जब तक उम्मीद है कोई न कोई रास्ता निकल ही आता है। मैं भी अपनी कोशिश में लगा रहा। एक दिन कृष्णदास की झुग्गी के ही करीब रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एकाएक मेरे पास आकर पूछ ही लिया कि मैं इतने सालों से कृष्णदास के बारे में क्या जानना चाहता हूं।
मेरे विनम्र अनुरोध के बाद उस व्यक्ति ने बताया कि किसी समय कृष्णदास मुंबई के एक प्रमुख उपनगर में एक छोटी से जमीन का मालिक था। शेट्टी नाम के एक व्यक्ति ने धोखे से उसकी ज़मीन को हड़प लिया और वहां पर एक रेस्तरां युक्त बार बनाया। कृष्णदास ने अपनी जमीन को शांतिपूर्ण तरीके से वापस पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन शेट्टी हमेशा उन्हें धमकाता रहता। निराश हो कर कृष्णदास ने मुंबई छोड़ दी और कुछ समय बाद इस नए अवतार में वापस आया, जो आज तक नहीं बदला। उनमें गजब का आत्मविश्वास है, वह कभी किसी से भीख नहीं मांगते न ही उधार लेते हैं क्यूंकि उनका अटूट विश्वास है कि – प्रेम और धर्म पर चलने वालों को पैसों की क्या जरूरत है।
अगली सुबह, मैंने फिर से उनका ध्यान खींचने की कोशिश की, लेकिन उनके चेहरे पर सदा की तरह मुस्कुराहट बरकरार थी, उन्होंने ऐसे व्यवहार किया कि जैसे मुझे पहले कभी नहीं देखा हो। वह अपनी साइकिल पर बैठे और आगे बढ़ गए। मैं उनको ताकता रहा जब तक कि वो मेरी नज़र से ओझल नहीं हो गए।
]]>