बीते पाँच साल में देश में रिकॉर्ड 11 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया जा सका। इसी का नतीजा है कि 2014 से पहले जहां ग्रामीण स्वच्छता का दायरा 40 प्रतिशत से भी कम था, आज वो बढ़कर करीब-करीब 100 प्रतिशत पहुंच रहा है। भारत के गरीब लोगों और महिलाओं को इससे सबसे अधिक फायदा मिला। बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की एक रिपोर्ट में भी आया है कि भारत में Rural Sanitation बढ़ने से बच्चों में Heart Problem कम हुई हैं और महिलाओं के Body Mass Index में भी सुधार आया है।

साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा उठाया गए विभिन्न अभियान के बारे में भी बताया। फिट इंडिया मूवमेंट के जरिए स्वास्थ्य और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने का अभियान चल रहा है। 2025 तक भारत को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। National Nutrition Mission से अनीमिया और Stunting जैसी समस्या से भी भारत बहुत तेजी से काबू पाने वाला है। जल जीवन मिशन के तहत हमारा फोकस Water conservation और Recycling पर है, ताकि हर भारतीय को पर्याप्त और साफ पानी मिलता रहे। भारत ने साल 2022 तक सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान भी चलाया है।
प्रधान मंत्री ने कहा, अभियान ने न केवल करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाया है, बल्कि इसने संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2 अक्टूबर, 2014 को अपने पहले कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया था।
]]>
इस अवसर पर केन्द्रीय महिला मंत्री ५ राज्यों के प्रधान सचिवों /आयुक्तों और ९ राज्यों के १० जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों/ उपायुक्तों को जन्म के समय लिंग अनुपात में लगातार सुधार के लिए सम्मानित करेंगी। ८ जिलों के १० अतिरिक्त जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों / उपायुक्तों को भी जागरूकता बढ़ाने और आगे बढ़ने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत राज्यों / जिलों द्वारा किए गए नवोन्मेष पर एक स्लाइड शो भी होगा जिसके बाद विजेता राज्यों और जिलों द्वारा किए गए नवोन्मेष कार्यों के बारे में एक लघु वीडियो भी दिखाया जाएगा।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत २२ जनवरी, २०१५ में हुई थी। अब यह ६४० जिलों में लागू हैं और इन सभी जिलों को मीडिया अभियान में शामिल किया गया है। इन जिलों में से ४०५ बहुक्षेत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल है जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए डीएम/डीसी को सीधे केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत १०० प्रतिशत सहायता दी जाती है।
वर्ष २०१४-१५ और २०१८ -१९ की अवधि के लिए जन्म के समय लिंग अनुपात की राज्य / संघ शासित प्रदेशवार नवीनतम रिपोर्टों में कहा गया है कि लिंग अनुपात बढ़कर ९१८ से ९३१ हो गया है जो राष्ट्रीय स्तर पर सुधार की प्रवृत्ति को दर्शाता है।
लैम्प ऑफ पीस पुरस्कारर पहली बार 1981 में पोलैंड के मजदूर संघ के नेता लेक वालेसा को दिया गया था। इस पुरस्कार से सम्मानित लोगों में दलाई लामा, मिखाइल गोर्बाचोफ और अंगेला मर्केल प्रमुख हैं।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफके महानिदेशक राजेश रंजन ने आज नई दिल्ली में सीआईएसएफके खिलाडि़योंको सम्मानित किया। इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा मेंखिलाडि़यों ने (०५) स्वर्ण, (०३) रजत और दो (०२) कांस्य पदक प्राप्त कर सीआईएसएफ और राष्ट्र को गौरवान्वित किया था । सीआईएसएफ में खेल की अच्छी सुविधा है। खिलाडि़यों को समुचित अवसर प्रदान करने का प्रयास करती है,जिससे वे पूरी तरह से अपने सपनों को साकार कर सकें और संगठन तथा देश को गौरवान्वित कर सकें।
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्सएक ओलंपिक-शैली की प्रतियोगिता है, जिसमें ६०से अधिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करने वाले दुनिया भर के ७० से अधिक देशों केकानून प्रवर्तन, अग्निशमन तथा सुधार, प्रशिक्षण, सीमा सुरक्षा, आव्रजन और सीमा शुल्क के अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले १०, एथलीट शामिल होते हैं। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स -२०१९, ८ अगस्त से १८ अगस्त, २०१८ तक चीन के चेंग्दू में आयोजित किया गया था।
]]>