कला की दुनिया की एक ऐसी शख्सियत जब वह फिल्म इन्डस्ट्री में सबसे उंचाई पर थे उस दौरान वे फिल्मों में रोमांस करने की बजाय देशभक्ति की फिल्में करना पसंद करते थे। पांच फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत रहा। फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के साथ-साथ एक बात यह खास है कि ज्यादाकर फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत था। भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार आज 82 साल के हो चुके हैं।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
बॉलीवुड में देशभक्ति के ऊपर फिल्म बनाने की बात आती है तो जो नाम सबसे ऊपर आता है वह है मनोज कुमार। अपनी फिल्मों में मनोज कुमार ने भारतीयता की खोज की। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए यह भी बताया कि देशप्रेम और देशभक्ति क्या होती है। मनोज कुमार का पांच फिल्मों में भारत नाम रहा, जिसके कारण वह भारत कुमार के नाम से भी लोकप्रिय हो गए।
मनोज ने अपने कैरियर में शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम तथा क्रांति जैसी देशभक्ति पर आधारित अनेक बेजोड़ फिल्मों में काम किया। शहीद उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानी जाती है। मनोज कुमार ने 1957 में बनी फिल्म ‘फैशन’ के जरिए बॉलीवुड में पहला कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने एक भिखारी का बहुत छोटा सा रोल निभाया था।

दरअसल मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्मों का सरताज बनाने वाली फिल्म शहीद थी, जिसमें उन्होंने शहीद भगत सिंह का रोल अदा किया था। इस रोल में शहीद भगत सिंह की आत्मा को भरने के लिए मनोज कुमार ने फिल्म बनाने से पहले भगत सिंह की मां विद्यावती से भेंट की थी। वर्ष 2002 में मनोज कुमार ने अपने एक लेख में कहा था, ‘‘हमने फिल्म की मेकिंग के दौरान चंडीगढ़ में भगत सिंह की मां और उनके भाइयों से मुलाकात की। हमारी मुलाकात बटुकेश्वर दत्त (भगत सिंह के साथी क्रांतिकारी) से भी हुई। भगत सिंह के भाई कुलतार सिंह मुझे भगत सिंह की मां के पास ले गए थे और मुझे मां से मिलवाते हुए पूछा था, ‘मां, ये हमारे भाई (भगत सिंह) की तरह नहीं दिखते?’ इस पर भगत सिंह की मां ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘काफी हद तक।’ इसी दौरान मुझे भगत सिंह की माँ की गोद में सिर रखने का सौभाग्य मिला था।’
ऐसा कहा जाता है कि यदि मनोज कुमार सन 1967 में उपकार न बनाते तो वह आज न तो भारत कुमार होते और शायद उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी नहीं मिला होता। मनोज कुमार ने हर बार इस सच को स्वीकार किया कि उपकार का ही उपकार है मुझ पर, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। उपकार देश की ऐसी पहली फिल्म थी जिसमें किसान समस्या और उनके योगदान के साथ देश के वीर जवानों यानी फौजियों के योगदान को भी एक साथ दिखाया था। मनोज कुमार के सबसे बड़े प्रशंसकों में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी थे। 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शास्त्रीजी ने उन्हें ‘जय जवान, जय किसान’ पर फिल्म बनाने के लिए कहा। इस पर मनोज कुमार ने 1967 में ‘उपकार’ फिल्म बनाई थी।
और इस तरह मनोज कुमार बन गए ‘भारत’
हिंदी सिनेमा के लीजेंड मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। कहा जाता है अपनी पढ़ाई के दौरान दिलीप कुमार की फिल्म ‘शबनम’ देखकर मनोज उनके किरदार से वो इतने प्रभावित हो गए कि उसी किरदार के नाम पर उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया।
मनोज कुमार की यादगार फिल्में…
मनोज कुमार की हिट फिल्मों की बात करें तो इनमें ‘हरियाली और रास्ता’ (1962), ‘वो कौन थी’ (1964), ‘शहीद’ (1965), ‘हिमालय की गोद में’ (1965), ‘गुमनाम’ (1965), ‘पत्थर के सनम’ (1967), ‘उपकार’ (1967), ‘पूरब और पश्चिम’ (1969), ‘रोटी कपड़ा और मकान’ (1974), ‘क्रांति’ (1981) प्रमुख हैं। फिल्म ‘उपकार’ के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।
हिंदी फिल्म जगत में मनोज कुमार को एक ऐसे जीवन्त कलाकार के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने फिल्म निर्माण की प्रतिभा के साथ-साथ निर्देशन, लेखन, संपादन और बेजोड अभिनय से भी दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बनायी है। वर्ष 1957 से 1962 तक मनोज कुमार फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी जगह बनाने के लिये संघर्ष करते रहे। फिल्म फैशन के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गये। इस बीच उन्होंने कांच की गुडिय़ा, रेशमी रूमाल, सहारा, पंचायत, सुहाग सिंदूर, हनीमून, पिया मिलन की आस जैसी कई बी ग्रेड फिल्मों मे अभिनय किया। लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बाक्स आफिस पर सफल नहीं हुयी।

मनोज कुमार का असली नाम नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी है। उनका जन्म 24 जुलाई 1937 में एट्वाबाद(अब पकिस्तान) में हुआ था। वह जब दस वर्ष के थे बटवारें की वजह से उनका पूरा परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में आकर बस गया। बचपन के दिनों में मनोजकुमार ने दिलीप कुमार की फिल्म शबनम देखी थी। फिल्म में दिलीप कुमार के किरदार का नशा मनोज कुमार पर चढ़ गया कि उन्होंने भी फिल्म अभिनेता बनने का फैसला कर लिया। मनोज कुमार ने अपनी स्नातक की शिक्षा दिल्ली के हिंदू कॉलेज से पूरी की, इसके बाद बतौर अभिनेता बनने का सपना लेकर वह मुंबई आ गये। बतौर अभिनेता मनोज कुमार ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1957 में रिलीज फिल्म फैशन से की। कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिडक़ी पर बुरी तरह से नकार दी गयी।
‘मालामाल’ बना गई हरियाली और रास्ता !
मनोज कुमार के अभिनय का सितारा निर्माता-निर्देशक विजय भट्ट की वर्ष 1962 में प्रदर्शित क्लासिक फिल्म हरियाली और रास्ता से चमका। फिल्म में उनकी नायिका की भूमिका माला सिन्हा ने निभायी। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने मनोज कुमार को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। आज भी इस फिल्म के सदाबहार गीत दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। वर्ष 1964 में मनोज कुमार की एक और सुपरहिट फिल्म वो कौन थी प्रदर्शित हुई। फिल्म में उनकी नायिका की भूमिका साधना ने निभायी। रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फिल्म में साधना की रहस्यमय मुस्कान के दर्शक दीवाने हो गये। साथ ही फिल्म की सफलता के बाद राज खोसला का निर्णय सही साबित हुआ।
1965 में मनोज कुमार की सुपरहिट फिल्म गुमनाम और दो बदन भी रिलीज हुई। इस फिल्म में रहस्य और रोमांस के ताने-बाने से बुनी, मधुर गीत-संगीत और ध्वनि का कल्पनामय इस्तेमाल किया गया था। इस फिल्म में हास्य अभिनेता महमूद पर फिल्माया यह गाना हम काले है तो क्या हुआ दिलवाले है दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। 1965 में मनोज कुमार शहीद में भगत सिंह के किरदार में नजर आये। वर्ष 1967 में रिलीज फिल्म उपकार से मनोज कुमार निर्माता-निर्देशक बने। यह फिल्म स्व.प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान के नारे पर आधारित थी, मनोज कुमार ने किसान की भूमिका के साथ ही जवान की भूमिका में भी दिखाई दिये। 1970 में मनोज कुमार के निर्माण और निर्देशन में बनी एक और सुपरहिट फिल्म पूरब और पश्चिम प्रदर्शित हुयी। फिल्म के जरिये मनोज कुमार ने एक ऐसे मुद्दे को उठाया जो दौलत के लालच में अपने देश की मिट्टी को छोडक़र पश्चिम में पलायन करने को मजबूर है।

अपने सिने करियर में मनोज कुमार सात फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये है। वर्ष 1967 में प्रदर्शित फिल्म उपकार के लिये उन्हें सर्वाधिक चार फिल्म फेयर पुरस्कार दिये गये जिनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशन, कहानी और डॉयलाग का पुरस्कार शामिल है। इसके बाद वर्ष 1972 में प्रदर्शित फिल्म बेईमान, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता 1974 में प्रदर्शित फिल्म रोटी कपड़ा और मकान, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, वर्ष 1998 में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।
1992 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2008 में उन्हें स्टार स्क्रीन लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। 2009 में दादा साहेब फाल्के अकादमी द्वारा फाल्के रत्न पुरस्कार दिया गया। 2012 संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में उन्हे भारत गौरव पुरस्कार दिया गया। 2013 में जागरण फिल्म महोत्सव में उन्हे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 3 मई 2016 को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों मनोज कुमार को फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए फिल्म जगत का सबसे बड़ा दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया था।
क्रांति के बाद मनोज कुमार वो कामयाबी नहीं मिल सकी लिहाजा वो फिल्मों से दूर गये। उन्होंने फिल्मों में नाना, दादा के रोल भी नहीं किये। मनोज कुमार ऐसे पहले अभिनेता थे जिन्होंने शिर्डी साईं बाबा पर शिर्डी के साईबाबा नाम से फिल्म लिखी, इसमें काम किया और इसे बनाने में भी अहम भूमिका निभाई।


