प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग दिवस के मौके पर देशवासियों और विश्व के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। इस साल योग दिवस की थीम है- क्लाइमेट चेंज।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
पीएम नरेन्द्र मोदी ने रांची में आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में 40 हजार लोगों के साथ योग किया। प्रधानमंत्री ने यहां प्रभात तारा मैदान में उपस्थित लोगों से इस दौरान कहा कि योग हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है और हमें इसके प्रसार के लिये आगे आना चाहिए। मोदी ने कहा कि योग से शांति और सौहार्द्र जुड़े हैं और दुनिया भर में लोगों को इसका अभ्यास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि योग को गांवों तक ले जाया जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘अब मुझे आधुनिक योग की इस यात्रा को शहरों से गांवों, गरीबों और आदिवासियों के घरों की तरफ ले जानी है। मुझे योग को गरीब और आदिवासियों के जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। क्योंकि बीमारी के कारण सबसे ज्यादा दर्द गरीबों को होता है।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग दिवस के मौके पर देशवासियों और विश्व के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा, ‘आज दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लाखों लोग योग करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। मैं योग को प्रचारित करने में अहम भूमिका निभाने के लिए मीडिया को धन्यवाद कहना चाहता हूं। आज के बदलते समय में हमारा ध्यान तंदरुस्ती के साथ ही बीमारियों से बचाव में होना चाहिए। यही वह शक्ति है जो हमें योग से मिलती है। यह योग की भावना है और प्राचीन भारतीय दर्शन भी है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं। आज हम ये कह सकते हैं कि भारत में योग के प्रति जागरूकता हर कोने तक, हर वर्ग तक पहुंची है। ड्राइंग रूम से बोर्ड रूम तक, शहरों के पार्क से लेकर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तक, गली-कूचों से वेलनेस सेंटर्स तक आज चारों तरफ योग को अनुभव किया जा सकता है।’

उन्होंने आगे कहा, आज हमारे योग को दुनिया अपना रही है तो हमें योग से जुड़ी रीसर्च पर भी जोर देना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम योग को किसी दायरे को बांध कर ना रखें। योग को मेडिकल, फिजियोथेपेरपी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनसे भी जोड़ना होगा।
28 स्कूलों के 2600 बच्चे भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। प्रभात तारा मैदान में हर प्रतिभागी को योग के लिए 24 स्क्वायर फीट की जगह मिली। 12 हजार लोग नजदीकी जेएससीए स्टेडियम और सेंट थॉमस स्कूल में योग किया। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और अन्य मंत्री रांची के प्रभात तारा मैदान में मौजूद रहे। लगभग 40,000 लोग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
केंद्र और राज्य सरकारों ने देश के विभिन्न हिस्सों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस साल योग दिवस की थीम है- क्लाइमेट चेंज।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का विश्वसनीय ब्रांड बना दिया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नकवी ने नई दिल्ली के पटेल नगर में योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सभी तबकों के लोगों के साथ भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग पूरी दुनिया की सेहत का भारतीय हेल्थ हैंपर बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की हजारों साल पुरानी सेहत की विरासत योग को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का विश्वसनीय ब्रांड बना दिया है।
इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह 2015 में नई दिल्ली में, 2016 में चंडीगढ़ में, 2017 में लखनऊ में और 2018 में देहरादून में आयोजित किया गया था। मोदी सभी कार्यक्रमों में शरीक हुए थे।


