यह विशेष यात्रा लोकप्रिय धार्मिक पर्यटन क्षेत्र की यात्रा करने का अवसर प्रदान करेगी
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
मालीगांव : आईआरसीटीसी और पू. सी. रेल लोकप्रिय धार्मिक पर्यटन क्षेत्र श्री माता वैष्णो देवी, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी को कवर करने के लिए 27 मई, 2023 को डिब्रुगढ़ से अपनी पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन संचालित करेगी। यात्रीगण डिब्रुगढ़, शिमलगुड़ी जं., मरियानी, डिमापुर, लामडिंग, गुवाहाटी, रंगिया, न्यू बंगाईगांव, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी जंक्शन, हाजीपुर और सोनपुर स्टेशन पर चढ़ और उतर सकते हैं। इस ट्रेन में पैंट्री कार के साथ एलएचबी के 08 स्लीपर कोच और 03 एसी-3 टीयर कोच शामिल हैं।
10 रातों और 11 दिनों तक चलने वाली इस ट्रेन का पहला ठहराव कटड़ा है, जहां पर्यटक माता वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन लाभ करेंगे। इसके बाद यह ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी, जहां पर्यटक राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और सरयू नदी की आरती का दर्शन करेंगे।

अगला गंतव्य प्रयागराज है, जहां पर्यटक पवित्र स्थान त्रिवेणी संगम और अलोपी देवी मंदिर जाएंगे। टूरिस्ट ट्रेन का अगला पड़ाव वाराणसी में होगा, जहां पर्यटक गंगा आरती का दर्शन और काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कर पायेंगे।
पर्यटकों को ट्रेन यात्रा के दौरान ट्रेन पर भोजन और पैकेज्ड पेयजल प्रदान किया जाएगा। आहार में सुबह-शाम का चाय-नाश्ता, दोपहर और रात्रि का भोजन शामिल है।
कोचों की साफ-सफाई और शौचालयों में स्वच्छता का रखरखाव समर्पित ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग कर्मियों द्वारा किया जाएगा। हर कोच में हथियाररहित सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों का सामान सुरक्षित रहे और कोई भी अनधिकृत यात्री इस विशेष पर्यटक ट्रेन में सवार न हो सके। प्रत्येक कोच में यात्रियों की हर जरूरत को पूरा करने के लिए समर्पित एस्कॉर्ट भी मौजूद रहेंगे।
पर्यटकों को ट्रेन से उतरकर दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए समर्पित कोच/बसें प्रदान की जाएंगी। पर्यटकों को यात्रा के दौरान समर्पित टूर एस्कॉर्ट्स द्वारा ले जाया जाएगा। रात्रि विश्राम हेतु स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए गैर-वातानुकूलित फैमिली होटल और एसी क्लास के यात्रियों के लिए मानक श्रेणी वाले होटलों में वातानुकूलित आवास-व्यवस्था की जाएगी।स्लीपर क्लास और एसी 3-टीयर के लिए जीएसटी सहित पूरे यात्रा की लागत प्रति व्यक्ति क्रमश: 20,850 रुपये और 31,135 रुपये होगी।
सभी आवश्यक स्वास्थ्य नियमों और उपायों का ध्यान रखा जाएगा और आईआरसीटीसी अपने मेहमानों को एक सुरक्षित और यादगार अनुभव वाली यात्रा प्रदान करने का प्रयास करेगा।
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का शुभारंभ घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “देखो अपना देश” के अनुरूप है। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेल यात्रा में लगभग 33% रियायत प्रदान दे रही है।
इस पैकेज को अधिक आकर्षक और किफायती बनाने के लिए, आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से सीधे की गई बुकिंग पेटीएम, रेजर पे (डेबिट कार्ड के माध्यम से 3-18 महीने और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 3-24 महीने की क्रेडिट सुविधा) और बजाज फाइनेंस (केवल 3 महीने और 5 महीने की क्रेडिट सुविधा) पर ईएमआई की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।



