मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 8 शहर शामिल।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के सितम झेल रहे देशवासियों को अगले कुछ दिनों तक लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर से दक्षिण तक गर्मी का सितम जारी है। एसी कमरों में रहने वाले भी हीट महसूस कर रहे हैं।
राजस्थान के कई शहरों का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। महाराष्ट्र और तेलंगाना में गर्मी ने रेकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में हुई हल्की बारिश ने वहां लोगों को थोड़ी राहत दी है लेकिन देश के बाकी हिस्से में सूरज की रोशनी ने सब कुछ झुलसा दिया है। मॉनसून में देरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ाई है। स्थिति यह है कि दुनिया के शीर्ष 15 सबसे गर्म शहरों में 8 भारत के हैं।
मौसम विभाग के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख वैज्ञानिक ने बताया कि इस बीच उत्तर भारतीय इलाकों में पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी हवाओं ने गर्मी का प्रकोप बढ़ा दिया जिसका असर लू और भीषण गर्मी के रूप में इन दिनों दिख रहा है।
इन दिनों भारतीय उपमहाद्वीप में समूचे उत्तरी इलाके में बारिश का पूर्ण अभाव है, सूर्य की सीधी किरणें पड़ रही हैं और गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण यह इलाका भीषण गर्मी के प्रकोप में होता है।
मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 8 शहर हैं। वेबसाइट के अनुसार 3 जून को चुरू (48.9), गंगानगर (48.6), जोधपुर के फलोदी (48.2), बीकानेर (48.1), जैसलमेर (47.8), नोगौंग (47.7), नारनौल (47.6) और खजुराहो (47.5) सबसे गर्म शहरों में से हैं। मौमस विभाग के अनुसार 2 जून को बीकानेर 48.4, जयपुर 45, जैसलमेर, 46.4, उदयपुर 45.4, ग्वालियर 45, अकोला 45.4 और गंगानगर 47 डिग्री के साथ देश के सबसे गर्म शहर रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 4-6 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का अनुमान है। रविवार को सफदरजंग में सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी से झुलस रहे देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी है। एक निजी वेदर एजेंसी के अनुसार, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार सुबह बारिश हुई है। मुंबई में लंबे समय बाद बारिश हुई है। एजेंसी के अनुसार शहर के कुछ और हिस्सों में बारिश का अनुमान है। झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों और कोलकाता में रविवार को हुई बारिश से वहां के लोगों को प्रचंड गर्मी से निजात मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक छह जून को मॉनसून केरल तट पर पहुंच सकता है। हालांकि शुरुआती 10 दिनों में मॉनसूनी बारिश सामान्य से कम रह सकती है। इस साल केरल में मॉनसूनी बारिश देरी से होने के आसार हैं, जिसका असर पूरे देश पर पड़ेगा। वर्ष 1954 के बाद इस साल पहली बार मॉनसून पूर्व बारिश भी सबसे कम 99 मिलीमीटर हुई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘मॉनसून आने के बाद उसकी रफ्तार धीमी रह सकती है। अनुमानों के मुताबिक 10 जून के बाद मॉनसून जोर पकड़ सकता है। इसलिए जून के शुरुआती 10 दिनों में मॉनसूनी बारिश के कम रहने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक बीते 65 सालों में यह दूसरा मौका है, जब इस तरह से प्री-मॉनसून सूखे की स्थिति पैदा हुई है। 1954 के बाद से ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब प्री-मॉनसून में इतनी कम वर्षा हुई हो। तब देश में 93.9 मिलीमीटर बारिश रेकॉर्ड की गई थी। इसके बाद 2009 में मार्च, अप्रैल और मई के दौरान 99 मिलीमीटर बारिश हुई थी। फिर 2012 में यह आंकड़ा 90.5 मिलीमीटर का था और इसके बाद अब 2019 में 99 मिलीमीटर बारिश हुई है।


