राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा और लोकसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उनके अभिभाषण में सरकार की आगामी नीतियों की एक झलक दिखाई दी। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में ‘न्यू इंडिया’ की संकल्पना को पेश किया।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 जून, गुरुवार को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में 17वीं लोकसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति कोविंद ने मोदी सरकार 2।0 के एजेंडे को देश के सामने रखा। सेंट्रल हॉल में उन्होंने सांसदों को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में महिलाओं द्वारा मतदान करने की बढ़ती संख्या पर खुशी जाहिर की। इसके अलावा पहली बार देश में सर्वाधिक महिला सांसद चुनकर संसद तक पहुंचने के लिए भी बधाई दी।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में अपनी केंद्र सरकार की प्रथमिकताओं को सिलसिलेवार बताया। सरकार के एजेंडे को पेश करते हुए सभी दलों से तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा, ‘देश के लोगों को लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं। सरकार के दबाव, प्रभाव या अभाव की स्थिति से जनता को मुक्त करना है।’
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, ‘यह नया भारत गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के उस आदर्श भारत की ओर बढ़ेगा, जहां लोगों का चित्त भयमुक्त हो और आत्म सम्मान से युक्त। नए भारत के इस पथ पर सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी होंगी और ईमानदार लोगों की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण की ख़ास बातें
- लोकसभा चुनाव के लिए 61 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान कर रिकॉर्ड बनाया, पहले की तुलना में महिलाओं की मतदान में सर्वाधिक हिस्सेदारी रही। देश ने तीन दशकों के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार दी। दूसरी बार और भी मजबूत समर्थन दिया। ये विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का जनादेश है।
- इस लोकसभा में लगभग आधे सांसद पहली बार निर्वाचित हुए हैं। लोकसभा के इतिहास में सबसे बड़ी संख्या में 78 महिला सांसदों का चुना जाना नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है। सदन में इस बार हर प्रोफेशन के लोग आए हैं।
- किसान सम्मान योजना का दायरा सभी किसानों तक बढ़ाया गया है। किसानों से जुड़ी पेंशन योजना को भी स्वीकृति दी जा चुकी है। पहली बार किसी सरकार ने छोटे दुकानदारों की आर्थिक सुरक्षा की ओर भी ध्यान दिया है। इसके लिए अलग पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है। इसका लाभ देश के 3 करोड़ छोटे दुकानदारों को मिलेगा।
- नया भारत रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्श भारत के उस स्वरूप की ओर आगे बढ़ेगा, जहां लोगों का चित्त भयमुक्त हो और आत्मसम्मान से उनका मस्तक ऊंचा रहे।
- वर्ष 2014 से पहले निराशा का माहौल था। आपके अनुभव से सब समृद्ध होगा। देश के प्रत्येक व्यक्ति को समृद्ध करना हमारी सरकार का लक्ष्य। यह विश्वास ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ पर आधारित है। सरकार के प्रति जनविश्वास बढ़ा है।
- मेरी सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। देश के लोगों ने लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार किया लेकिन अब स्थिति बदली है।
- जल संकट बढ़ती हुई चुनौतियों में से एक है। जलस्रोतों के लुप्त होने से गरीबों के लिए जल संकट बढ़ता गया। इसके लिए जलशक्ति मंत्रालय का गठन दूरगामी का कदम है। ग्राम सभाओं और सरपंचों के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पीने के पानी की कमी दूर की जा सके। हर घर तक स्वच्छ जल पहुंच सके।
- गंगा की धारा को अवरिल बनाने के साथ ही हमारी सरकार कावेरी, पेरियार, गोदावरी और यमुना जैसी नदियों की सफाई पर भी ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत नालों के गंगा में गिरने पर रोक और अधिक प्रभावी किया जाएगा।
- मेरी सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक सभी किसानों की आय दोगुनी की जाए। इसके लिए हम दशकों से रुकी हुई सिचाईं योजना को पूरा कर रहे हैं, मतस्य पालन को बढ़ा रहे हैं। किसानों को आधुनिक खेती को लेकर शिक्षित कर रहे हैं, हम ब्लू क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- देश में हर बहन-बेटी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने हेतु ‘तीन तलाक’ और ‘निकाह-हलाला’ जैसी कुप्रथाओं का उन्मूलन जरूरी है।
- समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो, ऐसा हमारा लक्ष्य है। नए भारत के पथ पर ग्रामीण भारत मजबूत होगा। युवा भारत के सारे सपने पूरे होंगे। शक्तिशाली भारत के सभी संसाधन जुटाए जाएंगे।
- महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में राज्यों के सहयोग से कई कदम उठाए गए हैं। देश के 112 ‘आकांक्षी’ जिलों (पिछड़े जिलों) के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है।
- इलाज के खर्च से गरीब परिवारों को बचाने के लिए 50 करोड़ गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है। इसके तहत अभी तक 26 लाख गरीब मरीजों का इलाज कराया जा चुका है। देश में 5 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं, यहां गरीबों के लिए सस्ती दवाई उपलब्ध हैं।
- भारत विश्व की सबसे देश बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। महंगाई कम है, जीडीपी बढ़ रही है, विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य 2024 तक भारत पांच ट्रिलियन की इकॉनोमी बने। जल्द ही नई औद्योगिक नीति का ऐलान भी किया जाएगा।
- नए भारत की विश्व में अलग पहचान बनी है। भारत 2022 में G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 21 जून को संयुक्त राष्ट्र ने योग दिवस घोषित किया, जिसकी पहल भारत ने ही की थी।
- आतंकवाद के खिलाफ मेरी सरकार कड़े कदम उठा रही है। आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया भारत के साथ खड़ी है, यही कारण है कि आतंकी आका मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने भी ग्लोबल आतंकी घोषित किया है। सीमा के पार पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर एयरस्ट्राइक करके भारत ने अपने इरादों को दर्शा दिया है। भविष्य में ऐसे ही कदम उठाए जाएंगे।
- आने वाले दिनों में ब्लैकमनी के खिलाफ अभियान को तेज किया जायेगा। अब तक 3।50 फर्जी कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ। 4 लाख से ज्यादा निदेशकों पर ऐक्शन हुआ। 146 देशों से कालेधन को लेकर जानकारी मिल रही है। इन्सॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्सी कोड के तहत बैंकों के फंसे साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये निकले हैं। भगोड़ों के खिलाफ कानून बना है।
- पुलवामा आतंकी हमले के बाद कार्रवाई से हमने अपनी क्षमता प्रदर्शित की है। घुसपैठ से जूझ रहे इलाकों में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस के जरिए इस समस्या से निपटा जाएगा। घुसपैठियों की पहचान की जा रही है।


