संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा और एनडीए के नए सांसदों को कई पाठ पढ़ाया और साथ ही मीडिया से बचके रहने की भी सलाह दी।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शनिवार की शाम को बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को औपचारिक तौर पर बीजेपी संसदीय दल का नेता चुना गया।
इस मौके पर पीएम मोदी ने संसदीय दल को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले तो हृदय से आप सबका आभार व्यक्त करता हूं। यह हमारे सेंट्रल हॉल की यह घटना असमान्य घटना है। हम आज नए भारत के हमारे संकल्प को एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के लिए यहां से एक नई यात्रा का आरंभित करने वाले हैं। देश की राजनीति में जो बदलाव आया है, अपने अपने स्तर पर आप सभी ने इसका नेतृत्व किया है। आप सभी इस बदलाव के प्रक्रिया के साक्षी भी हैं। आप सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं।
पीएम मोदी ने शनिवार को खासतौर पर युवा और पहली बार सदन में चुनकर आए सांसदों को कुछ टिप्स दिए। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग आपसे ऑफ द रिकार्ड चर्चा भी करेंगे, लेकिन यह दिल्ली है यहां कुछ भी ऑफ द रिकार्ड नहीं होता है।
उन्होंने कहा, ‘हमारा मोह हमें संकट में डालता है। इसलिए हमारे नए और पुराने साथी इन चीजों से बचें क्योंकि अब देश माफ नहीं करेगा।’ हमपर बहुत बड़ी जिम्मेदारियां है। हमें इन्हें निभाना है। वाणी से, बर्ताव से, आचार से, विचार से हमें अपने आपको बदलना होगा।

इसके अलावा मोदी ने सभी नए सांसदों को वीआईपी कल्चर से बच कर रहने की भी सलाह दी। हम न हमारी हैसियत से जीतकर आते हैं, न कोई वर्ग हमें जिताता है, न मोदी हमें जिताता है। हमें सिर्फ देश की जनता जिताती है। हम जो कुछ भी हैं मोदी के कारण नहीं, जनता जनार्दन के कारण हैं। हम यहां अपनी योग्यता के कारण नहीं हैं, जनता जनार्दन के कारण हैं।
एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाक़ात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शपथ ग्रहण की जानकारी को जल्द ही राष्ट्रपति कोविंद के साथ साझा किया जाएगा।
मोदी के भाषण की प्रमुख बातें
- आम तौर पर कहा जाता है कि चुनाव बांट देता है, दूरियां पैदा करता है, दीवार बना देता है। लेकिन 2019 के चुनाव ने दीवारों को तोड़ने का काम किया है। इस चुनाव ने दिलों को जोड़ने काम किया है।
- भारत के लोकतांत्रिक जीवन में, चुनावी परंपरा में देश की जनता ने एक नए युग का आरंभ किया है। हम सब उसके साक्षी हैं। 2014 से 2019 तक देश हमारे साथ चला है, कभी-कभी हमसे दो कदम आगे चला है, इस दौरान देश ने हमारे साथ भागीदारी की है।
- जनप्रतिनिधियों से मेरा आग्रह रहेगा है कि मानवीय संवेदनाओं के साथ अब हमारा कोई पराया नहीं रह सकता है। इसकी ताकत बहुत बड़ी होती है। दिलों को जीतने की कोशिश करेंगे।
- इस बार माताओं-बहनों ने कमाल कर दिया है। भारत की आजादी के बाद पार्लियामेंट में इतनी बड़ी तादात में महिला सांसद बैठने की ये पहली घटना होगी।ये अपने आप में बहुत बड़ा काम हमारी मातृ शक्ति द्वारा हुआ है।
- जनप्रतिनिधि के लिए कोई भेद भाव की सीमा रेखा नहीं होती।जो हमारे साथ थे उनके लिए भी हैं और जो भविष्य में हमारे साथ चलने वाले हैं उनके लिए भी हैं।


