संस्थान का समर कैंप प्रयास 2.0 का आयोजन 5 जून से 4 जुलाई 2023 तक
संस्थान के इस अग्रणी कार्यक्रम में 25 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
मंडी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी के सतत शिक्षा केंद्र (सीसीई) ने अपने आयोजन प्रयास 2.0 में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को आमंत्रित किया है। यह समर कैंप 5 जून से 4 जुलाई 2023 तक चलेगा।संस्थान ऐसे छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अग्रणी भूमिका निभाने और इनोवेटर बनने के लिए प्रेरित करने लक्ष्य से यह विशेष कार्यक्रम करता है। इसमें मेंटरों के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल विकास, नवाचार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । आयोजन में इस बार छात्र ना केवल रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में सीखेंगे बल्कि उन्हें कार्यरूप देंगे और फिर उन्हें वास्तविक जीवन से जोड़ेंगे। साथ ही, ऐसे विचार सामने रखेंगे जो दुनिया को बदलने में सक्षम होंगे।

कम उम्र के इन छात्रों के लिए इस समर कैंप का महत्व बताते हुए डॉ. तुषार जैन, प्रमुख, सतत शिक्षा केंद्र, आईआईटी मंडी ने कहा, “प्रयास 10 काफी सफल रहा था। इससे उत्साहित हो कर हम ने यूपी सरकार के लिए इस कार्यक्रम का विस्तार किया है। इसमें छात्रों और शिक्षकों सहित कुल 200 लोगों का एक बैच भाग लेगा। आयोजन पूरी तरह आवासीय है और प्रतिभागियों को रोबोटिक्स, प्रोग्रामिंग और कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के अंत में एक प्रतियोगिता भी होगी ताकि उनके नवाचारों और नए विचारों की समझ का पता चले। उनके प्रशिक्षण और प्रोटोटाइप के विकास के लिए आईआईटी मंडी में अनुकूलित रोबोटिक्स प्रदान किए जाएंगे।” डॉ. तुषार जैन ने कहा, “यूपी के शिक्षकों और छात्रों को ये कौशल प्रदान करने में सहयोग देने के लिए हम यूपीएसडीएम का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
इस कैम्प में छात्रों और शिक्षकों को आईआईटी मंडी का अनुभव और फैकल्टी के सदस्यों से सीखने और शोधार्थियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। हमारे संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स का एक केंद्र है जहां उनके प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशाला की सभी सुविधाएं मिलेंगी।” इस अग्रणी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू है और यह 10 मार्च 2023 को समाप्त होगा। इस प्रशिक्षण कैम्प में भाग लेने के लिए कृपया दिए गए लिंक https://forms.gle/MbSno4YgC2CEonep6 पर रजिस्ट्रेशन करें।
कैम्प के लिए योग्यता परीक्षा आयोजित कर 100 विद्यार्थी चुने जाएंगे और उन्हें पूरी तरह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने आईआईटी मंडी आमंत्रित किया जाएगा। परिणाम 15 मई 2023 को घोषित किए जाएंगे। समर कैंप के बाद विद्यार्थियों को उनके प्रशिक्षण के आधार पर एक प्रोजेक्ट बनाना होगा और फिर सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट के चयन के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
यह पहल आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने कम उम्र में विद्यार्थियों को आईआईटी की उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ बनाने के उद्देश्य से की है ताकि वे रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मूल सिद्धांतों के बारे में सीख कर करियर की शुरुआत में पूरी तरह ऑटोमेटेड सिस्टम का विकास करें। संस्थान ने पिछले साल हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, शिमला के सहयोग से 1 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 तक रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (प्रयास 10 ) पर केंद्रित अपना पहला स्कूल कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किया और इसमें 100 प्रतिभागियों की मेजबानी की।.


