चीन ने आंखें फेरी
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
पाकिस्तान का रुपया डॉलर के सामने अपने सर्वाधिक निचले स्तर पर पहुंच गया है अब $1 की कीमत 287 पाकिस्तानी रुपए हो गई हैl पाकिस्तान के पास अब केवल 3.10 अरब डॉलर की मुद्रा शेष है जो कि 15 दिन के आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए ही बाकी हैl जिन्ना के पाकिस्तान में सब तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई हैl पाकिस्तान ने इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के सामने नतमस्तक होकर खुले दिल से मजबूरी में मदद मांगी हैl पर पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति का जायजा लेने गई इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की टीम के प्रमुख नादान पोर्टर ने स्पष्ट संकेत दिए हैं की करीब 2.50 लख करोड़ रुपए की राजकीय कोष को पटाने के लिए पाकिस्तान के पास और कोई विकल्प शेष नहीं बचा है और पाकिस्तान को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की हर शर्त को मानने की बड़ी मजबूरी है।
इसी तारतम्य में पाकिस्तान ने गैस के दाम 30% बढ़ा दिए हैं एवं बिजली की कीमत में ₹ ₹6 का इजाफा किया है। महंगाई और भुखमरी को लेकर पंजाब बलूचिस्तान मैं जनता सड़क पर आ गई है और विद्रोही स्वर उभर कर सामने आने लगे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान अब चंद दिनों में दिवालिया होने की कगार पर है आटा ₹250 किलो के भाव में भी उपलब्ध नहीं है, चावल कहीं दिखाई नहीं दे रहा है, शक्कर अब वहां कड़वी होने लगी है।
पाकिस्तान के परंपरागत आयरन फ्रेंड ने भी पाकिस्तान से किनारा कर लिया है अब चीन के लिए पाकिस्तान एक दुखदाई मित्र की तरह साबित हुआ जो सिर्फ केवल कटोरा लेकर मांगने की ही फितरत रखता है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने चीन को वहां चीन तथा पाकिस्तान सिल्क कॉरिडोर के लिए काम करने वाले चीनी कर्मचारियों को साफ-साफ कह दिया है कि उनकी सुरक्षा की गारंटी अब चीन स्वयं अपने सुरक्षा गार्ड रखकर कर ले अब उनकी सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार नहीं उठा सकती है।

e-mail: infocom.krc@gmail.com
Know More | Apply Here
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी रुपया अपने रिकॉर्ड स्तर पर नीचे आ गया है और यदि आईएमएफ उन्हें सहायता नहीं करता है तो यह और नीचे लुढ़क ने की संभावना है। पाकिस्तान ने आईएमएफ के साथ समझौता कर उसकी शर्तों पर अमल करने का प्रयास किया है और इसी के चलते पेट्रोल गैस बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर दी है पाकिस्तान की जनता पर अब नया कर्ज लाभ दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब अमीरात और अन्य खाड़ी के देश पाकिस्तान को किसी भी तरह की मदद करने से इंकार कर चुके हैं अब केवल इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ही पाकिस्तान सरकार को कुछ दिनों के लिए बचा सकता है लेकिन उनके द्वारा दिए जाने वाले लोन के विरुद्ध पाकिस्तान के पास किसी तरह की कोई गारंटी उपलब्ध नहीं है।
भारत और पाकिस्तान 15 अगस्त 47 को एक साथ आजाद हुए थे मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान को एक इस्लामी राष्ट्र बनाकर आतंकवाद की बुनियाद रखी थी। धीरे-धीरे पाकिस्तान आतंकवाद की राह पर चलने लगा एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी आतंकवादी छवि ने उसके आर्थिक विकास को नेस्तनाबूद कर दिया ।भारत आज वैश्विक स्तर पर एक नई शक्ति बन चुका है दूसरी तरफ पाकिस्तान आज की स्थिति में पूरी तरह से कंगाल होकर पूरी दुनिया के कर्जे में डूबा हुआ कर्जा पटाना तो दूर वह ब्याज बनाने की स्थिति में नहीं है।
पाकिस्तान पाई पाई के लिए मोहताज है आम जनता आटे, दाल ,नमक, शक्कर ,पेट्रोल-डीजल के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं। पाकिस्तान के पास अब श्रीलंका जैसे हालात पैदा हुए हैं और दिवालिया होने की कगार पर है अब केवल इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के सामने दिवालिया होने से बचाने के लिए उनकी शर्तों का पूरा पालन करने की की मजबूरी है अन्यथा पाकिस्तान भी पूरी तरह दिवालिया हो जाएगा।

दिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान होने के बावजूद सहवाज शरीफ स्वतंत्र कश्मीर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राग अलाप रहे हैं यह उनकी मानसिक स्थिति के दिवालियापन को दर्शाता है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों द्वारा किनारे कर दिया गया है और वह एक आतंकवादी पोषक देश के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में पाकिस्तान को अपने आवाम को बचाने के लिए अपनी नीतियों में आमूलचूल परिवर्तन करना होगा अन्यथा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष भी उसे किसी तरह का लोन देने से कभी भी इंकार कर सकता है।


