सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के शानदार शतक. शीर्ष क्रम की उम्दा बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में आस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर उसके जीत के अभियान को रोक दिया।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
ख़बर संक्षेप में
- टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत
- 5 बार की वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने हराया
- आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में हराया
- शिखर धवन का शतक
- टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रन बनाए.
- जवाब में ऑस्ट्रेलिया 316 रन ही बना सकी
शिखर धवन (117) और विराट कोहली (82) की शानदार पारी के बाद अच्छी गेंदबाजी का मुज़ाहिरा करते हुए भारत ने विश्व कप में लगातार दूसरी बार मजबूत टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा दिया।

लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 316 रन पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने अंत तक संघर्ष किया किंतु भारत के पहाड़ जैसे स्कोर के समक्ष ऑस्ट्रेलिया का हौसला टूट गया। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन, जबकि युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत तो धीमी हुई, लेकिन बाद में जाकर दोनों सलामी जोड़ी ने अपना गियर बदला और टीम को सही स्कोर तक पहुंचाया। मगर 22.3 ओवर में भारत को ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। नाथन कुल्टर नाइल ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स केरी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

इसके बाद 36.6 ओवर में भारत को शिखर धवन के रूप में दूसरा झटका लगा। मिशेल स्टार्क ने उन्हें स्थानापन्न खिलाड़ी (नाथन लायन) के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। धवन ने 109 गेंदों में 16 चौके की मदद से 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों में अर्धशतक तो 95 गेंदों में 13 चौके की मदद से अपने वन-डे करियर का 17वां शतक लगाया। दूसरे विकेट के लिए धवन ने विराट के साथ मिलकर 93 रन की शानदार साझेदारी की। 45.5 ओवर में पैट कमिंस ने भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को तीसरा झटका दिया। कमिंस ने उन्हें फिंच के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। हार्दिक ने 27 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन की धमाकेदार पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विराट के साथ मिलकर 81 रन की शानदार साझेदारी की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत टीम इंडिया के मुकाबले अच्छी नहीं रही। 13.1 ओवर में कंगारू टीम को कप्तान आरोन फिंच के रूप में पहला झटका लगा। वह 36 रन पर बनाकर रनआउट हो गए। पहले विकेट के लिए फिंच और वॉर्नर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में 127 रन के स्कोर पर लगा था।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 84 गेंदों में धीमा खेलते हुए पांच चौकों की सहायता से 56 रन बनाए। उन्हें यूज़वेंद्र चहल ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराया। वैसे केदार जाधव ने 35 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की सहायता से 36 रन बनाकर तेज खेल रहे एरोन फिंच को रन आउट करके भारत को पहली सफलता जल्द ही दिलवा दी थी। लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो तीन बड़ी साझेदारी करके मैच में वापस लौटने की कोशिश की, पर विकेट नियमित अंतराल से गिरते रहे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने पांच चौके और एक छक्के की सहायता से 70 गेंदों में 69 रन का योगदान दिया, उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया। अंत में एलेक्स केरी ने 35 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 55 रन बनाकर भारत को थोड़ा चिंता में डाला लेकिन दूसरे छोर से उनके साथ कोई नहीं दे सका।
उस्मान ख्वाजा ने 39 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की सहायता से 42 रन की पारी खेली। उन्हें गुमराह ने बोल्ड कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सके। 14 गेंदों में पांच चौके की सहायता से 28 रन बनाकर तेज खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल को यूज़वेंद्र चहल ने सब्सीट्यूट के हाथों कैच करा दिया। अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने एडम जंपा को आउट करते हुए ऑस्ट्रेलिया का दसवां विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए यूज़वेंद्र चहल को दो विकेट मिले।
pic.twitter.com/HDaPy7daAD
एक समय 40वें
ओवर
में
ऑस्ट्रेलिया
के
दो
विकेट
गिरे
चुके थे।
भुवनेश्वर
कुमार
ने
ओवर
की
चौथी
गेंद
पर
स्टीव
स्मिथ
को
एलबीडब्ल्यू
आउट
कर
चलता
किया।
उन्होंने
70 गेंदों
में
पांच
चौके
ओर
एक
छक्के
की
मदद
से
69 रन
की
शानदार
पारी
खेली।
स्मिथ
ने
चौथे
विकेट
के
लिए
मैक्सवेल
के
साथ
36 रन
की
साझेदारी
की।
वहीं,
इसी ओवर
की
आखिरी
गेंद
पर
भुवनेश्वर
ने
मार्कस
स्टोइनिस
(0) को
बोल्ड
किया।
इसके
साथ
ही
ऑस्ट्रेलिया
की
आधी
टीम
पवेलियन
लौट
गई।
यहां
से
टीम
इंडिया
को
जीत
की
खुशबू
मिली।
कंगारू
टीम
के
लगातार
विकेट
गिरते
गए।
स्मिथ,
स्टोइनिस
के
बाद
मैक्सवेल
के
रूप
में
ऑस्ट्रेलिया
को
छठा
झटका
लगा।
वह
ताबड़तोड़
14 गेंदों
में
पांच
चौके
की
मदद
से
28 रन
बनाए।

गौरतलब है कि भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका पर छह विकेट से आसान जीत दर्ज की थी जबकि पिछले दो महीने में खेल में लगातार सुधार करने वाले ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ पेशेवर रवैया दिखाया। कैरेबियाई टीम के खिलाफ उसने खराब स्थिति से उबरकर जीत दर्ज की थी। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के निलंबन के कारण एक साल तक जूझने के बाद लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सही समय पर अपनी कमियों को दूर किया है और वह उसी तरह का प्रदर्शन कर रही है जैसा कि किसी पांच बार की विजेता टीम को करना चाहिए।


