एनडीए सरकार की दूसरी पारी शुरू, पीएम मोदी ने 58 मंत्रियों के साथ ली शपथ।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पूर्ण जनादेश हासिल करने वाली भाजपा नीत एनडीए की दूसरी पारी की शुरुआत गुरुवार को हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 24 कैबिनेट मंत्री, 33 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राष्ट्रगान के बाद शुरू हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सबसे पहले नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता पद की शपथ ली।
क्या है शपथ
मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूं कि जो विषय संघ के प्रधानमंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जाएगा अथवा मुझे ज्ञात होगा उसे किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को तबके सिवाय, जबकि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए ऐसा करना अपेक्षित हो, मैं प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट नहीं करूंगा।’
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी
भव्य शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी एवं अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। मोदी मंत्रिमंडल में महिलाओं को भी स्थान दिया गया है। इनमें निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, हरसिमरत जीत कौर सहित कुल छह महिला मंत्रिमंडल में शामिल हैं। मोदी की इस दूसरी पारी के कैबिनेट में अनुभव के साथ ही युवा शक्ति का संतुलन बनाया गया है।
- शपथ समारोह में 8 देशों के राष्ट्राध्यक्ष बने साक्षी
- मोदी सरकार में 19 नए चेहरे शामिल
- 25 कैबिनेट मंत्री, 33 राज्यमंत्री बनाए गए
उल्लेखनीय है कि यह भारत में जवाहलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पूर्ण बहुमत की दूसरी गैर कांग्रेसी सरकार है। इससे पहले मोदी के नेतृत्व में ही 2014 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।
ज्ञात हो कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 8 हजार मेहमानों को न्योता दिया गया था।

निर्मला और स्मृति सहित छह महिलाएं सरकार में निभाएंगी विशेष जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में छह महिलाएं शामिल हैं। मोदी सरकार में ये महिलाएं इस बार दमदार भूमिका में नजर आएंगी। मोदी सरकार में जहां निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और हरसिमरत कौर बादल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, साध्वी निरंजन ज्योति, रेणुका सिंह और देबाश्री चौधरी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

आठ देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल
मोदी के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में आठ देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल रहे। बिम्सटेक देशों में शामिल म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। भारत ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने भी समारोह में शिरकत की। पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया था।
ये सूरमा हुए बाहर
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वरिष्ठ नेताओं को बाहर रखा गया है। इनमें वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली, जेपी नड्डा, मनोज सिन्हा, सुषमा स्वराज, उमा भारती, राज्यवर्धन राठौर सहित कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। एनडीए का प्रमुख घटक दल जेडीयू को भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया है।
विपक्षी नेता भी शामिल हुए समारोह में
शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। साथ भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ राज्यपाल भी पहुंचे है।
शपथग्रहण समारोह के बाद सुषमा ने ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्रीजी, आपने 5 वर्षों तक मुझे विदेश मंत्री के तौर पर देशवासियों और प्रवासी भारतीयों की सेवा करने का मौका दिया और पूरे कार्यकाल में व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत सम्मान दिया। मैं आपके प्रति बहुत आभारी हूं। हमारी सरकार बहुत यशस्विता से चले, प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है।’
गौरतलब है कि अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और उमा भारती भी इस बार कैबिनेट में नहीं हैं। जेटली ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सरकार में शामिल न किए जाने का अनुरोध किया था जबकि स्वराज और भारती ने लोकसभा चुनाव ही नहीं लड़ा था।


