प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में विभागों का बंटावारा कर दिया है। अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया है। इस लिहाज से सरकार में उनकी भूमिका एक तरह से नंबर दो की होगी, राजनाथ संभालेंगे रक्षा का भार।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्मिक, शिकायत निवारण एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा मंत्रालय और अंतरिक्ष विभाग के साथ कुछ अन्य पोर्टफोलियो अपने पास रखे हैं। पिछली सरकार में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह को इस बार रक्षामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पहली बार केंद्र सरकार में शामिल हुए अमित शाह को देश का नया गृहमंत्री बनाया गया है।
अमित शाह को गृहमंत्री बना कर पीएम मोदी ने साफ संकेत दे दिया है कि अब सख्ती की जाएगी। वहीं नितिन गडकरी ने पिछले कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किया था, इसलिए उन्हें फिर से सड़क और परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्मला सीतारमण को वित्तमंत्री बनाने का फैसला जरूर कुछ लोगों को चौंका सकता है, जबकि पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को देश का नया विदेश मंत्री बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्रियों का विभाग
नाम मंत्रालय
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री
अमित शाह गृह मंत्री
नितिन गडकरी सड़क परिवहन
डी वी सदानंद गौड़ा रसायन एवं उर्वरक
निर्मला सीतारमण वित्त
राम विलास पासवान उपभोक्ता एवं खाद्य
नरेंद्र सिंह तोमर कृषि एवं ग्रामीण विकास
रवि शंकर प्रसाद कानून एवं संचार
हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण
थावरचंद गहलोत सामाजिक न्याय
डॉ. एस. जयशंकर विदेश मंत्री
रमेश पोखरियाल निशंक मानव संसाधन विकास
अर्जुन मुंडा आदिवासी मामले
स्मृति इरानी महिला, बाल विकास एवं कपड़ा
डॉ. हर्षवर्धन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान
प्रकाश जावड़ेकर पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण
पीयूष गोयल रेलवे, वाणिज्य और उद्योग
धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम, स्टील, नैचरल गैस
मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामले
प्रहलाद जोशी संसदीय कार्य, कोयला
डॉ. महेंद्र नाथ पांडे स्किल डिवेलपमेंट
अरविंद सावंत भारी उद्योग एवं लोक उपक्रम
गिरिराज सिंह पशुपालन, डेयरी, मत्स्य
गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विभाग
नाम मंत्रालय
संतोष कुमार गंगवार श्रम और रोजगार
राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
श्रीपाद नाइक आयुर्वेद, योग, आयुष व रक्षा राज्य मंत्री
डॉ. जितेंद्र सिंह राज्य मंत्री पीएमओ, पूर्वोत्तर विकास, स्पेस, परमाणु ऊर्जा
किरण रिजिजू युवा मामले, खेल और अल्पसंख्यक मंत्रालय राज्य मंत्री
प्रहलाद सिंह पटेल संस्कृति और पर्यटन
आर के सिंह बिजली, अक्षय ऊर्जा, स्किल डिवेलपमेंट राज्य मंत्री
हरदीप सिंह पुरी हाउसिंग ऐंड अर्बन अफेयर्स, सिविल ऐविएशन
मनसुख लाल मंडाविया शिपिंग और रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री
राज्य मंत्रियों के विभाग
नाम मंत्रालय
फग्गन सिंह कुलस्ते स्टील मंत्रालय
अश्विनी कुमार चौबे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्य मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय
जनरल वीके सिंह सड़क परिवहन मंत्रालय
कृष्णपाल गुर्जर सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता
रावसाहेब दानवे उपभोक्ता मंत्रालय
जी किशन रेड्डी गृह मंत्रालय
पुरुषोत्तम रुपाला कृषि और किसान कल्याण
रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
साध्वी निरंजन ज्योति ग्रामीण विकास
बाबुल सुप्रियो पर्यावरण, जंगल और जलवायु परिवर्तन
संजीव बालियान पशुपालन, डेयरी, मत्स्य
संजय धोत्रे एचआरडी, संचार, आईटी
अनुराग ठाकुर वित्त / कॉरपोरेट अफेयर्स
सुरेश अंगड़ी रेलवे
नित्यानंद राय गृह
रतन लाल कटारिया जल शक्ति / सामाजिक न्याय आधिकारिता
वी मुरलीधरन विदेश / संसदीय कार्य
रेणुका सिंह सरुता अनुसूचित कल्याण
सोम प्रकाश वाणिज्य एवं उद्योग
रामेश्वर तेली खाद्य प्रसंस्करण
प्रताप सारंगी सूक्ष्म एवं लघु उद्योग
कैलाश चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण
देबोश्री चौधरी महिला एवं बाल विकास


