आज आपके लिए प्रस्तुत हैं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशील व्यक्तियों के महत्वपूर्ण कथन
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
28 जून 2019

‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ की दिशा में काम कर रही है सरकार।
राम विलास पासवान, केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री
27 जून 2019

वोट नरेंद्र मोदी को दिया और काम मैं करवाऊं!
एचडी कुमारस्वामी, मुख्यमंत्री, कर्नाटक
26 जून 2019

झारखंड की घटना मानवता पर धब्बा, सत्तासीनों की खामोशी हैरान करने वाली।
राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष
25 जून 2019

बढ़ती असमानता हमारे लिए चिंताजनक है क्योंकि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक असमानतओं का बुरा प्रभाव हमारी तेज, समग्र एवं सतत विकास को क्षति पहुंचा सकते हैं।
मनमोहन सिंह, पूर्व पीएम
24 जून 2019

संसद सदस्यों द्वारा उठाए गए मामले गंभीर प्रकृति के होते हैं और संबंधित मंत्रालय द्वारा उनका जवाब दिया जाना चाहिए।
एम वेंकैया नायडू, सभापति, राज्यसभा

नई शिक्षा नीति के तहत केन्द्र सभी भारतीय भाषाओं को समान रूप से बढ़ावा देने के प्रति वचनबद्ध है। सरकार सभी भारतीय भाषाओं को सशक्त बनाने के पूरे प्रयास कर रही है।
डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री
23 जून 2019

जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाए उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाए।
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
22 जून 2019

जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के खेलों में पदक जीत चुके हैं या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, और वित्तीय संकट में रहते हैं, वे वित्तीय सहायता के लिए मेरे खेल मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं। @narendramodi जी के नेतृत्व में हमने उनकी मदद करने के प्रावधान किए हैं।
किरेन रिजिजू, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) युवा मामले और खेल मंत्रालय; राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक मंत्रालय

हम ईरान से युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर युद्ध हुआ तो ईरान का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
डोनल्ड ट्रम्प, अमेरिकी राष्ट्रपति
21 जून 2019

पांच वर्षो तक देश के अलग-अलग हिस्सों में चलने वाले विभिन्न चुनावों से बेहतर है सभी तरह के चुनाव एक साथ हो जाये।
सुमित्रा महाजन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

भारत में 10वीं पास ही कहलाए साक्षर।
सुधीर मुगंतीवार, वित्त मंत्री, महाराष्ट्र

योग पूरी दुनिया की सेहत का “भारतीय हेल्थ हैंपर” बन गया।
मुख्तार अब्बास नकवी, अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री
20 जून 2019

हर बहन-बेटी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने हेतु ‘तीन तलाक’ और ‘निकाह-हलाला’ जैसी कुप्रथाओं का उन्मूलन जरूरी है।
रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति

किसने कहा संसद में ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे नहीं लगा सकते।
ओमबिड़ला, लोकसभा स्पीकर
19 जून 2019

‘पीएम मोदी सार्वजनिक तौर से योग करते हैं। छुपकर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी योग करते थे। उनकी आने वाली पीढ़ी ने योग नहीं किया, इसलिए उनकी राजनीति गड़बड़ हो गई. योग करने वालों के अच्छे दिन आते हैं।’
रामदेव, योग गुरु
18 जून 2019

सरकार मुख्य नीति विकास के लिए एक परामर्शी प्रक्रिया स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो सभी हितधारकों से इनपुट को प्रोत्साहित करेगी कि भारत के लिए क्या सबसे अच्छा है। यह एक बहुत बड़ा कदम है।
देबयानी घोष, अध्यक्ष, नैसकॉम
17 जून 2019

कार्य के निष्पादन के दौरान मानसिक शांति का होना अत्यावश्यक है इसलिए काम का जरूरत से ज्यादा बोझ न ले, अवसादग्रस्त होने से बचे एवं इसके लिए नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तभी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकेंगे।
डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री
16 जून 2019

जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को उखाड़ने के लिये कड़े कदम उठाएगी सरकार।
जी किशन रेड्डी, गृह राज्यमंत्री

डॉक्टरों पर हमला करने वालों के खिलाफ निश्चित ही कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
15 जून 2019

नवगठित जल शक्ति मंत्रालय, जल के लिए एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान करने में मदद करेगा; जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए राज्यों के विभिन्न प्रयासों को एकीकृत किया जाना चाहिए ।
नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

महिला यात्रियों के सामने मसाज जैसी सर्विस ऑफर करना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
सुमित्रा महाजन, पूर्व लोकसभा स्पीकर
14 जून 2019

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे देश में रोकी जा सकने वाली मातृ मृत्यु आगे नहीं होंगी। हमारे प्रधानमंत्री का एक ऐसे नए भारत का दृष्टिकोण है जिसमें रोके जा सकने वाले कारणों से बच्चों या गर्भवती महिलाओं की मृत्यु न हो और लोग ‘स्वस्थ भारत, सुदृढ़ भारत’ बना सकने की अपनी पूरी क्षमता को साकार कर सकें।
डॉ. हर्ष वर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री

बंगाल में रहने वालों को बांग्ला भाषा बोलनी सीखनी होगी।
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

आधार और वोटर आईडी कार्ड जोड़ने से खत्म होगी मतदान में धोखाधड़ी।
विक्रमजीत सेन, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज

अगर आपको शोषण करने वाले लोगों को सजा देनी है तो उनका नाम सोशल मीडिया पर उछालना अच्छा है। क्योंकि FIR दर्ज करवाने से कुछ नहीं होता।
तनुश्री दत्ता, अभिनेत्री
13 जून 2019

मेरा मानना है कि हमारे प्रौद्योगिकी संस्थान अपने आसपास के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार
12 जून 2019

बाल श्रम एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो बच्चों और समाज के विकास को खतरे में डालती है। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर, आइए हम सामाजिक बुराई को मिटाने का संकल्प लें और बच्चों को एक सुरक्षित, खुशहाल और सहायक वातावरण सुनिश्चित करें।
मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार

बच्चे देश का भविष्य होते है, हमारा दायित्व है कि उन्हें बेहतर आज दे ताकि सुनहरे कल का निर्माण हो सके। आइये आज विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर संकल्प ले कि बालश्रम को रोकने मे हम अपनी सामाजिक भागीदारी को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए बालश्रम के विरुद्ध आवाज को बुलंद करें।
सचिन पायलट, उपमुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार
11 जून 2019

मेरे ख़िलाफ़ दुष्प्रचार कर रहे पत्रकारों पर कार्रवाई हो तो चैनलों में स्टाफ कम हो जाएगा।
राहुल गांधी

बच्चियों को यौन हिंसा का शिकार बनाने वालों को सख्त सजा देना जरूरी।
मायावती, बसपा अध्यक्ष
10 जून 2019

प्रिय युवराज सिंह, आपने भले ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आप दुनिया भर में हर भारतीय और लाखों लोगों के लिए क्रिकेट आइकन बने रहेंगे। आप शानदार बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर रहे हैं। हमें आप पर गर्व है। मैं आपके भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
किरेन रिजिजू, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) युवा मामले और खेल मंत्रालय; राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक मंत्रालय

मैंने कभी खुद पर विश्वास करना नहीं छोड़ा, क्योंकि अगर आप अपना दिल उस चीज में लगाते हो तो असंभव चीजें भी हासिल कर सकते हैं।
युवराज सिंह, पूर्व क्रिकेटर
9 जून 2019

लोगों की बढ़ती अपेक्षाएं और आकांक्षाएं बेहतर भारत के निर्माण की गारंटी।
नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री
8 जून 2019

जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सीख; जो लगता है की अंत है, अधिकतर वही एक सही जगह होती है, फिर से शुरुआत करने की।
अमिताभ बच्चन, भारतीय अभिनेता
7 जून 2019

अलीगढ़ की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना ने हिलाकर रख दिया है। हम ये कैसा समाज बना रहे हैं? बच्ची के माता-पिता पर क्या गुजर रही है ये सोचकर दिल दहल जाता है। अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

देश के लिये सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं समान रूप से महत्वपूर्ण।
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

सार्क में कई दिक़्क़तें हैं और ये सभी को पता भी हैं। सार्क में कनेक्टिविटी की गड़बड़ है, जबकि बिम्सटेक में ऊर्जा और संभावनाएं हैं।
सुब्रह्मण्यम जयशंकर, विदेश मंत्री, भारत सरकार
6 जून 2019

प्रकृति के साथ सामंजस्य पूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति की परंपरा है।
रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति

वायु प्रदूषण हमारी आधुनिक जीवनशैली का एक अभिशाप है।
एम वेंकैया नायडू, उपराष्ट्रपति
5 जून 2019

आइये, हम सभी मिलकर पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें।
पेमा खांडू, मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश


