गुजरात सरकार ने बताया कि 20 बच्चों की मौत दम घुटने या आग लगी इमारत से कूदने के कारण हुई।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
गुजरात के सूरत शहर में एक वाणिज्यिक परिसर में आग लगने के बाद वहां चल रही ‘कोचिंग क्लास’ के करीब 20 छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए । शहर के सरथना इलाके के तक्षशिला परिसर में लगी आग का भयानक मंजर दिखाई दिया, जहां छात्र आग से बचने के लिए खिड़कियों से कूदते नजर आए।
गुजरात सरकार ने बताया कि 20 बच्चों की मौत दम घुटने या आग लगी इमारत से कूदने के कारण हुई।
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, ‘‘ हमने मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
राज्य के दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ करीब 10 छात्र आग से बचने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से कूद गए। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ सूरत अग्निशमन विभाग ने 19 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा और आग पर काबू पाने के लिए दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी बनाए गए हैं। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रूपए की वित्तीय सहायता मुहैया कराने का ऐलान भी किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह आग त्रासदी से अत्यंत दुखी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है| जिसमें उन्होंने लिखा कि “सूरत की घटना को लेकर मैं काफी दु:खी हूं और शोकसंतप्त परिवार के साथ हूं| घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामकाना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर तत्काल जरूरी मदद का आदेश दिया है|
वहीं बॉलीवुड में भी घटना से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसके चलते अमिताभ बच्चन से लेकर उर्मिला तक कई सितारों ने सोशल मीडिया पर इसके लिए दुख व्यक्त किया है।
ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने लिखा- सूरत में भयानक त्रासदी, एक विनाशकारी आग और उस में जकड़े गए 14- 17 साल के बच्चे। भयंकर आग से बचने के लिए बच्चे नीचे कूद पड़े और उनकी जान चली गई। इतना दुखी हूं कि बता नहीं सकता, दुआएं।
वहीं सिंगर एवं बीजेपी नेता बाबुल सुप्रीयो ने लिखा- सूरत अग्निकांड के बारे में सुनकर दुख हुआ। हादसा बहुत डिस्टर्बिंग था, पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना एवं जख्मी बच्चे जल्दी ठीक हो।
गौरतलब है कि सूरत के सरथाना जकातनाका के निकट तक्षशिला नामक तीन मंझिला इमारत है| जिसकी दूसरी मंझिल पर कोचिंग क्लास है| शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बिल्डिंग के निकट स्थित ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई| बिल्डिंग से साढ़े तीन फूट दूर ट्रांसफर्मर में लगी आग ने तक्षशिला कॉम्प्लेक्स को अपनी चपेट में ले लिया| कॉम्प्लेक्स में एसी लगे होने के कारण देखते ही देखते विकराल स्वरूप धारण कर लिया| घटना के वक्त कॉम्प्लेक्स में करीब 40 छात्र मौजूद थे, जो आग लगने के बाद बदहवाशी में इधर उधर भागने लगे| कई छात्र-छात्राओं ने तो तीसरी मंझिल से कूदकर जान बचाने का प्रयास किया| करीब 10 जितने विद्यार्थियों ने तीसरी मंझिल से छलांग लगा दी| जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए और पांच विद्यार्थियों की मौत हो गई| अन्य छात्रों की आग में झुलस कर या दम घटने से मौत हो गई| घटना इतना दर्दनाक थी कि आग में जले अपने बच्चों को पहचानना परिवार के लिए काफी मुश्किल हो गया था|
स्थानीय लोगों के मुताबिक यदि समय पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच जाती तो जानहानि टाली जा सकती थी| लोगों का आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंची फायर टीम के पास पर्याप्त साधन नहीं थे| आरोप यह भी है कि तक्षशिला को दो मंजिल मंजूरी मिली थी, इसके बावजूद तीसरी मंझिल बनाई गई| साथ ही छत पर डोम बनाकर कोचिंग क्लास चलाया जा रहा था|


