दूसरी बार बहुमत से सत्ता में आई मोदी सरकार पर जनअपेक्षाओं को पूरा करने का भारी दबाव है। इसी के मद्देनजर मोदी सरकार ने पिछले 50 दिनों के भीतर गांव, गरीब और किसान से लेकर उद्यमियों और श्रम सुधारों की दिशा में काम किया है। जम्मू-कश्मीर पर भी सरकार का खास फोकस रहा।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 50 दिनों में आर्थिक वृद्धि को तेज करने तथा देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने को प्राथमिकता दी है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में पुरजोर तरीके से कार्य कर रही है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सबके लिए सुधार, कल्याण और न्याय का संकल्प सरकार के लिए प्रेरक शक्ति रहा है।
जावड़ेकर ने सरकार के कई निर्णयों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को अब 6,000 रूपये दिये जायेंगे। कई फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को दोगुना किया गया है, जो कुछ मामलों में 2014 की दरों की तुलना में तिगुना भी हो गया है। श्रम कानून में परिवर्तन होने से मजदूरी और श्रम सुरक्षा द्वारा अनौपचारिक क्षेत्र के 40 करोड़ कामगारों को लाभ मिलेगा। व्यापारियों को पहली बार पेंशन दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बैंकों में पूंजी बढ़ाने के लिए 70,000 करोड़ रूपये दिये गये हैं। भारत 5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि र्स्टाटअप उद्योगों के लिए जल्द ही एक अलग टीवी चैनल शुरू किया जायेगा।
जावड़ेकर ने बताया कि सरकार जल से जुड़ी समस्याओं के व्यापक समाधान के लिए अभियान के रूप में काम कर रही है, अलग से जल शक्ति मंत्रालय का गठन इसी महत्व को उजागर करता है।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों से जुड़ी घटनाओं में कमी लाने में सरकार को सफलता मिली है। जबकि बिम्सटेक और जी-20 के माध्यम से अपना देश एक वैश्विक नेतृत्व के रूप में उभरा है।
जावड़ेकर ने नौकरशाही में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जारी व्यापक कार्रवाई के बारे में भी बताया। आर्थिक अपराधियों के विरूद्ध सशक्त कार्रवाई के लिए कई कदम उठाये गये हैं। फर्जी योजनाओं के विरूद्ध कार्रवाई के लिए एक विधेयक पारित किया जा रहा है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने जोर देकर बताया कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थ व्यवस्था बनाना महज एक कल्पना नहीं है, बल्कि इन 50 दिनों में इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एक योजनाबद्ध खाका भी तैयार किया गया है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि पीएम मोदी लगातार देश की तरक्की की सोचते है जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का सपना पूरा हो सके।
उन्होंने कहा कि मेडिकल एजुकेशन में छात्रों को राहत देते हुए सिर्फ़ एक एग्जाम नीट के जरिये दाखिले की व्यवस्था की गई है और निजी कॉलेजों की 50 फीसदी सीटों को फीस नियंत्रण के दायरे में लाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने पीएम मोदी के विदेश दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत पीएम मोदी की अगुवाई में बड़े वैश्विक शक्ति के तौर पर उभरा है।
50 दिन पूरा होने पर सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने मोदी सरकार की उन तमाम उपलब्धियों को सामने रखा है जिससे भारत तेजी से प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ा है।
गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के मौजूदा सत्र के दौरान कामकाज का स्तर 128 प्रतिशत रहा है. मानसून सत्र के दौरान 17 बिल पास हुए. वहीं 104 नए बिल पेश किए गए हैं।


