वीरता और फिटनेस को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की तरह ही इसे भी जन आंदोलन बनाना होगा।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानी 29 अगस्त को ‘फिट इंडिया’ आंदोलन की शुरुआत की। इसके तहत स्कूल, कॉलेज, जिला, ब्लॉक हर स्तर पर इस मूवमेंट को मिशन की तरह चलाया जाएगा।
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में फिट इंडिया अभियान से जुड़ा कार्यक्रम शुरू हो गया है। वीरता और फिटनेस को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की तरह ही इसे भी देश के कोने-कोने में पहुंचाकर जन आंदोलन बनाना होगा।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खचाखच भरे इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज का दिन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का दिन है जो दुनिया के मंच पर तिरंगे का परचम लहरा रहे हैं। बैडमिंटन हो, टेनिस, एथलेटिक्स या कुश्ती हो, भारतीय खिलाड़ियों का पदक उनकी तपस्या का परिणाम तो है ही, साथ ही यह नए भारत के नए जोश और नए आत्मविश्वास का भी पैमाना है।’

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यदि हमारी बॉडी फिट रहेगी तो माइंड भी हिट रहेगा। ‘स्वास्थ्य फिट रखने के लिए जीरो इनवेस्टमेंट लगता है, लेकिन लाभ अनंत होते हैं। यह मुहिम सरकार की नहीं बल्कि हम सबकी है। इस मूवमेंट को जनता आगे ले जाएगी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई उदाहरण भी दिए। उन्होंने स्वस्थ श्रृष्टि, स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत की भी बात कही।
फिट इंडिया अभियान में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल हुई। इस अभियान पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अलावा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे मंत्रालय आपसी तालमेल से काम किया।
फिट इंडिया अभियान में वरिष्ठ नागरिक पूर्व खिलाड़ियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। इसमें 101 साल की पूर्व महिला खिलाड़ी भी थीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:
- नए भारत का हर नागरिक फिट रहे, इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।
- बड़े-बड़े देश फिटनेस के लिए मूवमेंट चला रहे हैं। हमारे पड़ोसी देश ने 2030 तक चीन के लोगों को फिट रखने का लक्ष्य रखा है। वहां इसके लिए टाइम टेबल बना है। जर्मनी में भी मोटापा से मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दुनिया के कई देश फिटनेस के लिए प्रोग्राम चला रहे हैं।
- फिटनेस हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। टेक्नोलॉजी के दौर में चलने से ज्यादा अपने कदम गिनते है। हम मोबाईल में एप डाउनलोड कर लेते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं। आज फिटनेस की बात करना फैशन स्टेटमेंट बन गया है। आज हम खाना खाकर डायटिंग की चर्चा करते हैं।
- जब हम फिटनेस की अपनी यात्रा पर निकलते हैं तो अपनी बॉडी को बेहतर ढंग से समझना शुरु करते हैं। मैंने ऐसे कई लोगों को देखा है जिन्होंने ऐसे ही अपनी बॉडी की शक्ति को जाना है, पहचाना है। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है, जिससे एक बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण में उन्हें मदद मिली है।
- समय कैसे बदला है, उसका एक उदाहरण मैं आपको देता हूं। कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में 8-10 किलोमीटर पैदल चल ही लेता था। फिर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बदली, आधुनिक साधन आए और व्यक्ति का पैदल चलना कम हो गया।
- निरोगी होना परम भाग्य है। स्वास्थ्य से सभी कार्य सिद्ध होते हैं। खेल का सीधा नाता हमारी सेहत से है। समय के साथ फिटनेस को लेकर उदासीनता आई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए सामुहिक प्रयास बहुत जरूरी है।
- मुझे विश्वास है कि आपके भीतर का विद्यार्थी जिंदा है। आज के दिन फिट इंडिया मूवमेंट जैसा इनिशिएटिव लॉन्च करने के लिए हेल्दी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए मैं खेल मंत्रालय और युवा विभाग को बहुत बहुत बधाई देता हूं।
इस कार्यक्रम में खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, ‘’पूरे भारत और खासतौर पर युवाओं के दिलों की धड़कन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। आज पूरे देश में नए जोश के साथ जुड़े हैं लोग। पहला अवसर है कि फिटनेस के लिए लोग जुड़े हैं। पीएम की कल्पना और सपने के अनुसार और एक बेहतर भारत के लिए सभी को फिट रहना होगा।उन्होंने कहा है कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जमदिन पर आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम बहुत खास है।
गौरतलब है कि भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर फिट इंडिया आंदोलन को हरी झंडी देने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हॉकी के जादूगर’ को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा, ‘आज के दिन एक महान खिलाड़ी ने जन्म लिया था, मेजर ध्यानचंद। उन्होंने अपने खेल, फिटनेस और स्टेमिना से पूरी दुनिया को हैरान किया था।’
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ संबोधन में कहा था कि आप सभी को याद होगा कि 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हम देशभर में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद को तंदरुस्त रखना है और देश को फिट बनाना है।


