देश के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अरुण जेटली का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में दोपहर 12.07 बजे अंतिम सांस ली है। जेटली की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
मुख्य ख़बर
- जेटली 9 अगस्त से एम्स में भर्ती थे, उन्होंने शनिवार दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली
- यूएई में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी ने जेटली की पत्नी और बेटे से फोन पर बात की, जेटली के परिवार ने उनसे विदेश दौरा रद्द नहीं करने को कहा
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- जेटली बेहतरीन वकील, परिपक्व सांसद और उत्कृष्ट मंत्री थे
- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- मैंने परिवार का अभिन्न सदस्य खो दिया
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार, 24 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
एम्स ने एक बयान जारी कर कहा, ‘बड़े दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि अरुण जेटली हमारे बीच में नहीं रहे। उन्होंने 24 अगस्त, 2019 को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था और वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही थी।’ इससे पहले जेटली की हालत शुक्रवार को बिगड़ गई थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘जेटली के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वे गजब के वकील, सुलझे हुए सांसद और उत्कृष्ट मंत्री थे। देश को बनाने में उन्होंने अहम योगदान दिया। उनके जाने से राजनीति और बुद्धिजीवियों की दुनिया में एक खालीपन आ गया है।’’
पीएम सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय विदेश दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए लगातार चार ट्वीट किया।
उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने एक अहम दोस्त खो दिया है, जिन्हें दशकों से जानने का सम्मान मुझे प्राप्त था। मुद्दों पर उनकी समझ बहुत अच्छी थी। वो हमें अनेक सुखद स्मृतियों के साथ छोड़ गए। हम उन्हें याद करेंगे।”
पीएम मोदी ने ये भी लिखा कि बीजेपी और अरुण जेटली के बीच एक ना टूटने वाला बंधन था। उनके मुताबिक, “एक तेजस्वी छात्र नेता के तौर पर उन्होंने आपातकाल के समय हमारे लोकतंत्र की सबसे आगे होकर रक्षा की थी। वो हमारी पार्टी के लोकप्रिय चेहरा थे। जिन्होंने समाज के अलग-अलग तबकों तक पार्टी के कार्यकर्मों और विचारों को स्पष्ट रूप से पहुंचाया।”
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया। जेटली की मौत की खबर मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद की अपनी यात्रा छोड़कर दिल्ली लौट रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने जेटली के निधन पर गहरा शोक जताया है। अमित शाह ने कहा कि जेटली का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘अरुण जेटली जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ, जेटली जी का जाना मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है। उनके रूप में मैंने न सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है जिनका साथ और मार्गदर्शन मुझे वर्षो तक प्राप्त होता रहा।’
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, “जेटली जी को हमेशा अर्थव्यवस्था को संकट से निकालने और पटरी पर लाने के लिए याद किया जाएगा। बीजेपी को अरुण जी की कमी खलेगी। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया, “श्री अरुण जेटली के जाने से हुई क्षति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हममें से कईयों के मेंटर, मार्गदर्शक और एक नैतिक सहयोग और ताक़त देने वाले शख़्स। एक बड़े दिल वाले उम्दा इंसान। हर वक्त किसी की भी मदद के लिए तैयार। उनकी बुद्धिमत्ता, दूरदर्शिता, निपुणता का कोई मुक़ाबला नहीं कर सकता।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली का असमय निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। एक दिग्गज वकील और अपने सुशासन के लिए जाने जाने वाले वरिष्ठ राजनेता को देश याद करेगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”
कांग्रेस पार्टी ने अपने हैंडल से ट्वीट कर श्रद्धांजलि व्यक्त की है, “हम श्री अरुण जेटली के निधन से बेहद दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं.”
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से जेटली के फेफड़ों में पानी जमा हो रहा था, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही था। यही वजह है कि डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। उन्हें सॉफ्ट टिशू सरकोमा था, जो एक प्रकार का कैंसर होता है। इसके अलावा जेटली पहले से डायबिटीज के मरीज थे। उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका था। सॉफ्ट टिशू कैंसर की भी बीमारी का पता चलने के बाद वह इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे। उन्होंने मोटापे से छुटकारा पाने के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी भी करा रखी थी।
गौरतलब है कि 28 दिसंबर को 1952 में नई दिल्ली पैदा हुए अरुण जेटली ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से की जबकि स्नातक की पढ़ाई श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की। साल 1974 में वो दिल्ली विश्व विद्यालय के छात्र संगठन के अक्ष्यक्ष भी रहे।


