दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि दिल्ली में प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली खपत करने वालों को कोई भुगतान नहीं करना होगा। वहीं 200-400 यूनिट की खपत करने वालों के बिजली बिल पर सरकार 50 फीसदी तक की सब्सिडी देगी।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
मुख्य बातें
- दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों का बिल माफ
- 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर 0 रूपए का बिल
- 201- 400 यूनिट तक खर्च करने वालों को 4.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से देना होगा चार्ज
- जहां अन्य राज्यों में दाम बढ़ रहे हैं वहीं दिल्ली में घट रहे हैं : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को तोहफ़ा देते हुए कहा कि 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल कर रहे दिल्ली के उपभोक्ताओं को बिल के रूप में कोई भुगतान नहीं करना होगा।
यह बड़ा एलान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 1 अगस्त 2019 को एक प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने पहले तो बिजली के क्षेत्र में अपने सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां एक तरफ सभी राज्य सरकारें बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही हैं वहीं दिल्ली में लगातार पांचवे साल भी बिजली सस्ती हुई है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 201 से 401 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल पर भी सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देती रहेगी. डीईआरसी के बिजली में कमी करने के बाद बुधवार देर शाम को सीएम केजरीवाल ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में लगातार पांचवें साल बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है.
दिल्ली सरकार के इस कदम से मध्यम वर्ग को काफी फायदा होगा। केजरीवाल ने यह भी बताया कि जब हमने पहली बार 49 दिन की सरकार चलाई थी उस वक्त बिजली की कंपनियां बहुत घाटे में चल रही थीं। हमें बताया गया कि बिजली कंपनियों की हालत खराब है, कैश नहीं है, अगर दिल्ली सरकार ने पैसे नहीं दिए तो दिल्ली को ब्लैकआउट कर देंगे।
इससे पहले 31 जुलाई को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने नई दरों की घोषणा की थी। नई दरों के मुताबिक दो किलोवाट तक के लोड वाले मीटर के लिए फिक्स्ड चार्ज के रूप में सिर्फ 20 रुपए देने होंगे जबकि पहले यह चार्ज 125 रुपए थे। यानी कि 2 किलोवाट के लोड वाले मीटर के लिए फिक्स्ड चार्ज में 100 रुपए की राहत दी गई है। वहीं 2 किलोवाट से अधिक लेकिन 5 किलोवाट से कम क्षमता वाले मीटर के लिए फिक्स्ड चार्ज के रूप में अब 50 रुपए लिए जाएंगे। पहले इस नाम पर 140 रुपए देने पड़ते थे। 5 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले मीटर के फिक्स्ड चार्ज को 175 रुपए से घटाकर 100 रुपए कर दिया गया है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर दी थी बधाई
सुबह केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, ‘बधाई दिल्ली, लगातार पांचवे साल बिजली की दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं, बल्कि लगातार पांचवे साल बिजली की दरों में कटौती की गयी है। देश में अब सबसे कम बिजली दरें दिल्ली में हैं। साथ में यहां हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे बिजली आपूर्ति भी है।’
नई दरों के मुताबिक, ग्राहकों को क्या होगा फायदा
- मीटर के तय किराये में 84 प्रतिशत तक की कटौती की गई
- नई दरों के मुताबिक 2 किलोवाट के मीटर का किराया 125 रुपए से घटाकर 20 रुपए
- 2 किलोवाट से पांच किलोवाट का 140 रुपए से घटाकर 50 रुपए किया गया
- 5 किलोवाट से 15 किलोवाट के मीटर का किराया 175 रुपए से कम करके 100 रुपए किया
- इससे घरेलू श्रेणी के सभी ग्राहकों को बिजली बिल में 750 रुपए तक की बचत होगी
- दरों को बिजली वितरण कंपनियों की मांग और ग्राहकों के हितों के बीच संतुलन साधते हुए बदला गया है


