मौसम विभाग ने सोमवार तक मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है और रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं समंदर में नहीं जाने और तटों से दूर रहने की हिदायत भी दी गई है।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
मुंबई और ठाणे जिले में बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते एक बार फिर निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और सड़कों पर पानी जमा हो गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार तक मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है और रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई के अलावा घाटों समेत पश्चिम और मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4-5 अगस्त को भारी से बेहद भारी बारिश कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में हो सकती है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए मुंबई महानगर पालिका ने लोगों से तटों के पास सावधान रहने और समुद्र में नहीं जाने की अपील की है। वहीं मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण मलाड, अंधेरी और दहिसर सबवे में यातायात प्रभावित है। जबकि कांदिवली के ठाकुर विलेज इलाके में भी सड़कें लबालब भरी है। साथ ही जोगेश्वरी में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भी जलभराव हो गया है। वहीं पोइसर नदी के ओवरफ्लो होने के चलते आसपास के कई इलाकों और इमारतों के कंपाउंड में भी जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से सोसायटी में खड़ी कई गाड़िया पानी के बहाव की चपेट में आ गईं।

इसके साथ ही मुलुंड, ठाणे और कल्याण रेलवे स्टेशनों पर थोड़ा पानी जमा हुआ है। जिसकी वजह से ट्रेनें रुक-रुक कर चल रही हैं। मुंबई से सटे डोंबिवली में जलजमाव होने के साथ ही स्टेशन परिसर में कई दुकानों में पानी घुस गया है। घरों से दफ्तर या कॉलेज की तरफ निकले यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उधर भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुंबई से सटे पालघर जिले के जिलाधिकारी कैलाश शिंदे ने शनिवार को पालघर के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया।
वहीं ठाणे में भी सभी सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ठाणे नगर निगम ने शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ये आदेश जारी किए हैं। मुंबई के मलाड इलाके में भी पानी भर गया है। बारिश का असर उड़ानों पर भी पड़ा है। मुंबई एयरपोर्ट से दस फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि अगर जरूरी हो तभी यहां की यात्रा करें।

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने कैसे बदली करवट
बीते 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। पंजाब के उत्तरी हिस्से, राजस्थान के हिस्से, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखी गई। इसके अलावा, गुजरात, विदर्भ, उप-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर राज्यों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई। तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा. इस बीच, देश के बाकी हिस्सों में बहुत हल्की बारिश देखी गई।
इस बीच भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने इमर्जेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो इस प्रकार है- बीएमसी डिजास्टर मैनेजमेंट: 1916, 22694725, फायर ब्रिगेड: 101, मुंबई: 101, 22620111, 23076111, ठाणे: 101, 25391600, 25331600, रेलवे कंट्रोल रूम: 23759283।


