देश आज 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से भाषण दिया। उन्होंने अपने भाषण में तीन तलाक से लेकर अनुच्छेद 370 तक कई मसलों पर अपनी बात रखी। लाल क़िले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत को एक धागे में पिरोता राष्ट्रवाद से प्रभावित भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कई प्रशासनिक और आर्थिक पहल को भी अपनी हरी झंडी दिखाई, जिसके दूरगामी प्रभाव होंगे।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
खास बातें
- पीएम बोले- 10 हफ्ते के अंदर अनुच्छेद 370, 35 ए का हटना पटेल के सपनों को पूरा करने में अहम कदम
- पीएम ने कहा- अगर अनुच्छेद 370 इतना ही जरूरी था तो 70 साल में सरकारों ने इसे अस्थायी से स्थायी क्यों नहीं बनाया?
- पीएम मोदी का एलान- तीनों सेना के प्रमुखों पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की होगी नियुक्ति
- पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना- 370 भाग्य बदलने वाला था तो इसे स्थाई क्यों नहीं किया
- मोदी ने कहा- जनसंख्या विस्फोट रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है
- प्रधानमंत्री ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा- आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे
- पीएम की अपील- प्लास्टिक मुक्त भारत का करें निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। 92 मिनट के संबोधन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देते अनुच्छेद 370 और राज्य के लोगों को विशेषाधिकार देते अनुच्छेद 35-ए को हटाने का प्रमुखता से उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि इस फैसले का विरोध करने वाले से पूछना चाहता हूं कि अगर यह अनुच्छेद इतना जरूरी था, इसी से भाग्य बदलने वाला था तो 70 सालों में (विपक्षी दलों का) बहुमत होने के बावजूद इसे अस्थायी क्यों रखा गया, इसे स्थायी क्यों नहीं किया गया? हम न समस्याओं को टालते हैं, न समस्याओं को पालते हैं। जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वह नई सरकार बनने के 70 दिन के भीतर किया गया। संसद के दोनों सदनों ने दो तिहाई बहुमत से इसे पारित कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दिए संबोधन में कहा कि भारत अपने छोटे बच्चों को असहाय नहीं छोड़ सकता है। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना जरूरी है। हमने पांच साल लगातार प्रयास करके आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतों पर बल देने का प्रयास किया, लेकिन वक्त बदलता है। अब जरूरतों के साथ आकाक्षांओं को पूरा करने का वक्त आ गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से भाषण देते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेना के तीन अंगों के प्रमुख के तौर पर ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ’ (सीडीएस) का पद सृजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीडीएस सेना के तीनों अंगों के बीच तालमेल सुनिश्चित करेगा और उन्हें प्रभावी नेतृत्व देगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारी सरकार ने फैसला किया है कि अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ का पद सृजित होगा।’
जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वह 70 दिन में होगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 70 साल में हर सरकार ने अपना काम काम किया, लेकिन आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिले। बीते 70 साल में कश्मीर में कुछ व्यवस्थाओं ने आतंकवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार आदि को बढ़ावा मिला है। देश के बाकी नागरिकों को जो अधिकार मिलते हैं, वो कश्मीर में अभी तक नहीं मिल पाते थे। जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वह 70 दिनों में होगा।
आजादी के 70 साल हो गए। हर किसी दल ने देश के विकास में योगदान दिया, लेकिन आज भी देश में आधे घर ऐसे हैं, जहां पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। कई क्षेत्र तो ऐसे हैं, जहां महिलाओं को कई किलोमीटर पैदल चलना है। आज मैं घोषणा करता हूं कि सरकार आने वाले दिनों ने जल जीवन मिशन शुरू करेगी। इसके लिए सरकार करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। केंद्र और राज्य सरकार इसके मिशन के लिए साथ मिलकर काम करेगी।
जल संरक्षण के लिए लोगों को भी करना होगा काम
मोदी ने कहा कि मेरा जन्म गुजरात में हुआ। गुजरात में एक तीर्थस्थल है महुड़ी। यहां एक जैनसंत 100 साल पहले लिख कर गए हैं कि पानी किराने के दुकान में बिकेगा। दोस्तों, न हमें थकना है। न हमें रूकना है। जल जीवन मिशन एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बनना चाहिए। जैसे स्वस्छता मिशन में देश में जनता ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था, वैसे ही जल जीवन मिशन के लिए काम करना होगा।
जनसंख्या विस्फोट पर ध्यान देने की जरूरत
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जो जनसंख्या विस्फोट हो रहा है, उसके प्रति भी सोचना होगा। हमारे देश में एक जागरूक वर्ग है, जो ये सोचता है कि बच्चे को जन्म देने पर उसको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विचार जरूर करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग इस विषय पर आगे कदम बढ़ा चुके हैं और सीमित परिवार के फायदे को लोगों को समझा रहे हैं उन्हें आज सम्मानित करने की जरूरत है। छोटा परिवार रखने वाले देशभक्त की तरह हैं। घर में किसी भी बच्चे के आने से पहले सोचें कि क्या हम उसके लिए तैयार हैं, उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम तैयार हैं।

भ्रष्टाचार मिटाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, भाई-भतीजावाद की बीमारी को हटाना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में सरकारों का दखल नहीं होना चाहिए, न सरकार का दबाव हो, न सरकार का अभाव हो। आम जनता खुद देश और अपने परिवार के विकास के लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 1,450 पुराने कानून खत्म किए, पिछले 10 हफ्तों में 60 कानून खत्म किए गए। दो लाख करोड़ रुपए आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए लगाए जाएंगे।
पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था
पांच
ट्रिलियन
की
अर्थव्यवस्था
कई
लोगों
को
मुश्किल
लग
सकती
है,
मैं
मानता
हूं
चुनौती
बड़ी
है
लेकिन
सोचेंगे
नहीं
तो
देश
कैसे
चलेगा,
हम
आगे
कैसे
बढ़ेंगे।
हमारा
सपना
बड़ा
होना
चाहिए।
आजादी
के
70 सालों
में
देश
दो
ट्रिलियन
इकोनॉमी
तक
पहुंचा।
फिर
2014 से
19 तक
हम
लोग
2 से
3 ट्रिलियन
तक
पहुंच
गए।
देशवासी
साथ
चलें
तो
पांच
ट्रिलियन
डॉलर
अर्थव्यवस्था
मुश्किल
नहीं।
प्रधानमंत्री
मोदी
ने
कहा
कि
दुनिया
भारत
को
बाजार
मानती
है
लेकिन
अब
हमें
भी
दुनिया
के
लिए
तैयार
रहना
होगा।
हर जिले में एक खूबी है, कोई
पेंटिग
के
लिए
मशहूर
है
तो
कोई
साड़ी
के
लिए।
इसे
दुनिया
में
प्रचारित
करना
चाहिए।
देश
के
उत्पाद
को
ग्लोबल
मार्केट
तक
पहुंचाना
जरूरी
है।
प्लास्टिक और डिजिटल पेमेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद होना चाहिए। चलिए 2 अक्तूबर से इसकी शुरुआत करें। मैं सभी दुकानदारों से आग्रह करूंगा कि दुकान पर एक बोर्ड यह भी लगाएं कि कृपया हमसे प्लास्टिक की थैली की अपेक्षा न करें। इस बार लोग दीवाली पर भी एक दूसरे को कपड़े का थैला उपहार में दे सकते हैं। दुकानदार दुकान के बाहर लिख दें कि हमसे प्लास्टिक की थैली की मांग न करें, कपड़े का थैला लेकर आएं।
हमें डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना होगा। दुकानों पर आज नकद कल उधार बोर्ड लगा रहता है, अब डिजिटल पेमेंट को हां, नकद पेमेंट को ना का बोर्ड लगाने का वक्त है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के बदलते हुए मिजाज को समझना होगा। अब लोग सिर्फ स्टेशन बनने से संतुष्ट नहीं, पूछते हैं हमारे यहां वंदे भारत कब आएगी। रेल के आने से संतुष्ट नहीं, पूछते हैं एयरपोर्ट कब बनेगा। आम आदमी की आकाक्षाएं पहले से बढ़ रही है और वह विकास चाहता है। मोदी ने कहा कि 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था मुश्किल लग सकती है, लेकिन लक्ष्य हमेशा ऊंचे होना चाहिए। आजादी के 70 सालों में देश 2 ट्रिलियन इकनॉमी तक पहुंचा। फिर 2014 से 19 तक हम लोग 2 से 3 ट्रिलियन तक पहुंच गए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आतंक फैलाने वालों के खिलाफ मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आतंक को पोषित करने वालों को बेनकाब करना होगा। बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्री लंका सब आतंकवाद से जूझ रहे हैं। हम जब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं तो इस पूरे भूभाग के लिए लड़ते हैं। चार दिन बाद अफगानिस्तान आजादी का जश्न मनाएगा। यह उसकी आजादी का 100वां साल है। उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं के समन्वय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सेना के तीनों अंग साथ मिलकर काम करते हैं और रक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाईयां हासिल की। प्रधानमत्री ने कहा कि जल्द ही देश में सीडीएस (चीफ ऑफ आर्मी डिफेंस) मिलेगा। लंबे समय से देश में इसकी मांग थी।


