आपके लिए प्रस्तुत हैं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशील व्यक्तियों के महत्वपूर्ण कथन।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
31 जुलाई 2019

इस ग़लत फ़ैमी में कभी मत रहिएगा कि ज़ोर आवाज़ ज़्यादा ताक़तवर होती है , , और शांत कमज़ोर।
अमिताभ बच्चन
30 जुलाई 2019

मांग नहीं है, निजी निवेश नहीं है, ऐसे में विकास कहां से आएगा? यह आकाश से तो गिरता नहीं है। ऑटो उद्योग बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कार, वाणिज्यिक गाड़ियाँ, दोपहिया वाहन बहुत ही ख़राब स्थिति में हैं।
राहुल बजाज, अध्यक्ष, बजाज ऑटो

तीन तलाक विधेयक का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार और गरिमा का संरक्षण।
रविशंकर प्रसाद, कानून मंत्री
29 जुलाई 2019

न्यायाधीशों के यहां होने वाली शादियों में नेताओं को आमंत्रित किया जाना और वकीलों की पार्टी में जजों का जाना चिंताजनक ।
एपी शाह, पूर्व न्यायाधीश

उन्नाव रेप पीड़िता की कार की रायबरेली में ट्रक से एक्सीडेंट प्रथम दृष्टया उसे जान से मारने का षड्यंत्र लगता है, जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई। पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हैं। सुप्रीम कोर्ट को इसका संझान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
मायावती, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीएसपी
28 जुलाई 2019

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर असमंजस पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है।
शशि थरूर, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व राजनयिक
27 जुलाई 2019

मोदी सरकार ने एक करोड़ से अधिक वृक्ष कटवा कर देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता

यह क्या मजाक है। यह मेरा राज्य है। मैं यूपी में पैदा हुआ, यूपी में पला-बढ़ा हूं। फिल्म सब्सिडी योगी जी ने शुरू नहीं की है। वह राज्य के मालिक नहीं है, वह मुख्यमंत्री हैं। मैं भले ही मोदी से सहमत नहीं रहूं लेकिन फिर भी मैं 100 फीसदी भारतीय हूं। और मैं भारत में फिल्में बनाता हूं और ऐसा करना जारी रखूंगा।
अनुराग कश्यप, फिल्म डायरेक्टर
26 जुलाई 2019

मैं देशवासियों से कहना चाहता हूं कि सेना को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह हर हाल में पूरा करेगी भले ही वह काम कितना ही कठिन हो, देश के लोग इस बारे में आश्वस्त हो सकते हैं। हमारे जवान देश की सीमा की सुरक्षा करते रहेंगे।
जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख
25 जुलाई 2019

देश में पूर्व प्रधानमंत्रियों को बदनाम करने का एक सुनियोजित षड्यंत्र चला है, लाल बहादुर शास्त्री से लेकर मोरारजी भाई देसाई, देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, चंद्रशेखर से लेकर मनमोहन सिंह तक सभी को बदनाम किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
24 जुलाई 2019

टीम में ऐसे खिलाड़ियों को रखा जाना चाहिए जो टी20 हो या टेस्ट, हर फॉर्मेट में फिट हों। इससे टीम की ताल भी कायम रहेगी और उसका खुद पर विश्वास भी कायम रहेगा। सबको खुश रखना जरूरी नहीं है बल्कि जरूरी है निरंतरता।
सौरव गांगुली, पूर्व कप्तान, भारतीय क्रिकेट टीम
23 जुलाई 2019

कश्मीर पर मध्यस्थता के लिए पीएम मोदी ने ट्रंप से कभी नहीं किया अनुरोध।
एस जयशंकर, विदेश मंत्री
22 जुलाई 2019

भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है। मैंने थोड़ी देर पहले ही इसके लॉन्च में निरंतर तन-मन से जुटे रहे वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें पूरे देश की ओर से बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चंद्रयान-2 का सफलतापूर्वक लांच कर हमने अपने तिरंगे को सम्मान दिया है। अभी टास्क खत्म नहीं हुआ है। हमें अपने अगले मिशन पर लगना है। हम हर बार की तरह अपने मैनेजमेंट की तरफ से दिए गए काम को पूरा कर रहे है। यह तीन सैटलाइट मिशन है। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर उतरेगा।
कै सिवन, इसरो चीफ
21 जुलाई 2019

मैं संसद के प्रत्येक सदस्य से अनुरोध करता हूं कि वे आरटीआई को बचाएं और सरकार को सूचना आयोगों और इस मूल्यवान अधिकार को मारने की अनुमति न दें।
श्रीधर आचार्युलु, पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त
20 जुलाई 2019

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।
रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति

शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। मिलनसार व्यक्तित्व की धनी शीला दीक्षित ने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गए, यह बात मौलाना आजाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और बापू से पूछें।
आजम खान, सांसद
19 जुलाई 2019

‘5 ट्रिलियन इकॉनॉमी’ आसमान से नहीं टपकेगी, किसी ने बुनियाद भी डाली है।
प्रणब मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति

सरकार समावेशी, समग्र और स्थायी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही है।
धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
18 जुलाई 2019

दिबांग मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट की ऊंचाई 278 मीटर होगी। यह हाइड्रो प्रोजेक्ट 9 साल में तैयार होगा। देश का सबसे बड़ा हाइड्रो प्रोजेक्ट बनने पर अरुणाचल प्रदेश सरकार को 12 फीसदी बिजली फ्री में मिलेगी। इसके जरिये अरुणाचल सरकार को 26,785 करोड़ रुपये की बिजली मुफ्त में मिलेगी।
प्रकाश केशव जावड़ेकर, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन और सूचना और प्रसारण मंत्री

नेल्सन अंकल वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे राजनीति में आना चाहिए।
प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस
17 जुलाई 2019

पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की कैद गैरकानूनी है। आईसीजे का यह फैसला सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी के लिए प्रामाणिकता का सबूत है जो कानून-व्यवस्था में विश्वास रखते हैं।
एस जयशंकर, विदेश मंत्री

अखबारों के बजाय लोगों का सोशल मीडिया पर भरोसा करना शुभ संकेत नहीं है।
नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री
16 जुलाई 2019

सरकार देश के युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है। एक युवा दूसरों को भी रोजगार देने में मदद कर सकता है, अगर वह कुशल हो।
डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
15 जुलाई 2019

हर साल देश में 1.5 लाख से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। यह मेरी विफलता है कि पिछले चार साल से प्रयास करते रहने के बाद भी मैं अब तक विधेयक लाने में असफल रहा हूं। नए कानून के आने के बाद लोगों की जान बचाने में काफी मदद मिलेगी।
नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री
14 जुलाई 2019

असहिष्णुता, घृणा अपराध की बढ़ती घटनाओं का विकास पर होगा गंभीर असर।
आदि गोदरेज, चेयरमैन, गोदरेज ग्रुप
13 जुलाई 2019

जब आप पाते हैं कि सभी इंसान आपके जैसे ही हैं, तो यह दोस्ती की भावना को बढ़ावा देता है। आपको चीजों को छिपाने की कम आवश्यकता होगी, और परिणामस्वरूप, भय, आत्म-संदेह और असुरक्षा की भावनाएं स्वतः ही दूर हो जाएंगी। इसके अलावा, आप अन्य लोगों का विश्वास अर्जित करेंगे।
परम पावन 14वें दलाई लामा
12 जुलाई 2019

गोवा और कश्मीर को देखने के बाद मुझे लगता है कि अगर हम एक ही पार्टी के रूप में बीजेपी के साथ रह गए तो देश का लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा।
सुब्रमण्यम स्वामी, वरिष्ठ नेता, बीजेपी
11 जुलाई 2019

मानवाधिकारों के लिए काम करने को लेकर बनाया जा रहा है निशाना।
इंदिरा जयसिंह, पूर्व अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल
10 जुलाई 2019

राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों से मैला ढोने वालों को रोजगार देने या इस तरह का काम कराने के लिए किसी भी व्यक्ति को दोषी ठहराने या सजा देने के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं है।
रामदास अठावले, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
9 जुलाई 2019

कुछ कोचिंग माफिया, नौकरशाह, नेता हैं, जो नहीं चाहते कि आनंद कुमार पर फिल्म आए।
आनंद कुमार, ‘सुपर-30’ के संस्थापक
8 जुलाई 2019

रामराजा तला और सेरामपोर पश्चिम बंगाल में हैं या कहीं और? क्या हम भूत-प्रेत से डरते हुए राम-राम नहीं कहते? उन्होंने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीता, उन्हें अपने विषय पर ध्यान देना चाहिए।
तथागत रॉय, राज्यपाल, मेघालय
7 जुलाई 2019

माहौल कुछ इस तरह का बनाया जा रहा है कि सरकार की बुराई करने वाले लोगों को तत्काल ‘राष्ट्रविरोधी’ कह दिया जाता है।
शबाना आज़मी, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता
6 जुलाई 2019

जयपुर संस्कृति और शौर्य के साथ जुड़ा शहर है। मनोहर और ऊर्जावान, जयपुर का आतिथ्य दुनिया भर के लोगों को आर्किषत करता है । खुशी है कि यूनेस्को ने इस शहर को विश्व धरोहर स्थल के तौर पर चिन्हित किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी

गुजरात के ‘वाइब्रेंट’ राज्य से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर इतना विश्वास किया।
डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्री, भारत सरकार
5 जुलाई 2019

मज़बूत देश के लिए मज़ूबत नागरिक, हालिया चुनाव स्थिर भारत के लिए उम्मीद।
निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री, भारत सरकार
4 जुलाई 2019

मैं उन बातों पर ध्यान नहीं देती, जो निराधार हैं। मैं अपना धर्म जानती हूं। मैं जन्म से मुसलमान हूं और अब भी मुसलमान हूं। यह सब विश्वास के बारे में है। आपको इसे अपने दिल से महसूस करना होगा और आपके दिमाग से नहीं।
नुसरत जहां, नवनिर्वाचित सांसद, टीएमसी
3 जुलाई 2019

किसानों की आय बढ़ाने के लिए धान की फसल के हर हिस्से की मूल्यवृद्धि की ज़रूरत।
एमएस स्वामीनाथन, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक

देशद्रोह के अपराध से निपटने वाले आईपीसी के इस प्रावधान को रद्द करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। राष्ट्र विरोधी और आतंकी तत्वों का मुकाबला करने के लिए इस कानून को बनाए रखना जरूरी है।
नित्यानंद राय, गृह राज्यमंत्री

पार्टी की तरक्की के लिए जवाबदेही तय होना महत्वपूर्ण है। पार्टी को जल्द से जल्द नया पार्टी अध्यक्ष चुनना चाहिए।
राहुल गांधी, सांसद
2 जुलाई 2019

17 ओबीसी जातियों को एससी सूची में शामिल करने का योगी सरकार का आदेश असंवैधानिक।
थावर चंद गहलोत, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
1 जुलाई 2019

पेट में गया जहर सिर्फ एक ब्यक्ति को मारता है और कान में गया जहर सैकड़ो रिश्तों को मारता है।
अमिताभ बच्चन, महान अभिनेता


