आपके लिए प्रस्तुत हैं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशील व्यक्तियों के महत्वपूर्ण कथन।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
07 अक्टूबर 2022


28 सितम्बर 2019

लता मंगेशकर जी को उनके 90 वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएँ। मेरी कामना है कि ईश्वर आपको स्वस्थ व प्रसन्नचित्त बनाए रखे
~ राष्ट्रपति कोविन्द


हमें ये कोशिश करनी है कि इस वर्ष 2 अक्तूबर तक अपने घरों को, अपने दफ्तरों को, अपने कार्यक्षेत्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करें
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
10 सितम्बर 2019

2015 के विनाशकारी भूकंप के बाद जब नेपाल ने पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया, तो भारत ने पड़ोसी और निकटतम मित्र के नाते अपना हाथ सहयोग के लिए आगे बढ़ाया।मुझे बहुत खुशी है कि नेपाल के गोरखा और नुवाकोट जिलों में हमारे आपसी सहयोग से फिर से घर बसे हैं। आम लोगों के सिर पर फिर से छत आई है
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
7 सितम्बर 2019

मिशन चंद्रयान में एक रुकावट आज हमने देखी है। लेकिन इसरो के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक मंजिल पर नहीं पहुंच जाते, चाँद पर नहीं पहुंच जाते।
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
30 अगस्त 2019

अगर भ्रष्टाचार को उजागर करना अपराध है, तो मैंने अपराध किया है।
जस्टिस राकेश कुमार
29 अगस्त 2019

किसी से संपर्क न कर पाना या संचार का कोई साधन न होना सबसे बड़ी सजा।
प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री
28 अगस्त 2019

क्रिमिनल और क्रिमिनल माइंडेड लोगों से पुलिस को चार कदम आगे रहना चाहिए। ये तभी संभव हो सकता है जब आधुनिकीकरण सही प्रकार से हो। अब अब थर्ड डिग्री का जमाना नहीं है। जांच के लिए हमें साइंटिफिक तरीकों को अपनाना होगा।
अमित शाह, गृह मंत्री

मैं कई मुद्दों पर सरकार से असहमत हूं। लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और पाकिस्तान या किसी अन्य देश के लिए इसमें दखल देने की कोई गुंजाइश नहीं है।
राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस
27 अगस्त 2019

अनुच्छेद 370 को रद्द करना एक राजनीतिक नहीं वरन एक राष्ट्रीय मुद्दा है।
एम. वेंकैया नायडू, उपराष्ट्रपति
26 अगस्त 2019

मेरी जीत मुझ पर सवाल उठाने वालों के लिए जवाब है।
गोल्डन गर्ल पीवी सिंधु, वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन
25 अगस्त 2019

कश्मीर में लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म करने से अधिक ‘राष्ट्र-विरोधी’ कुछ नहीं।
प्रियंका गांधी वाड्रा , महासचिव, कांग्रेस
24 अगस्त 2019

गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए पूरी पार्टी अरुण जेटली पर निर्भर रहती थी। कानूनी क्षेत्र में एक बड़ा चमकदार होने के अलावा अरुण जेटली एक उत्कृष्ट सांसद और एक महान प्रशासक थे।
लालकृष्ण आडवाणी, वरिष्ठ नेता, भाजपा
23 अगस्त 2019

ये भी सच है कि पिछले पांच सालों में हमने देश से अनेक कुरीतियों को रेड कार्ड भी दे दिया है। आज नए भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जनता के पैसे की लूट, आतंकवाद पर जिस तरह लगाम कसी जा रही है, वैसा कभी नहीं हुआ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है। सिर्फ इसलिए नहीं कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं, बल्कि ऐसा करके एक तरह से विपक्ष उनकी मदद करता है। काम हमेशा अच्छा, बुरा या मामूली होता है। काम का मूल्यांकन व्यक्ति नहीं बल्कि मुद्दों के आधार पर होना चाहिए। जैसे उज्ज्वला योजना कुछ अच्छे कामों में एक है।
अभिषेक मनु सिंघवी, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस

पिछले 70 सालों में तरलता (लिक्विडिटी) को लेकर इस तरह की स्थिति का सामना नहीं किया, जब समूचा वित्तीय क्षेत्र आंदोलित है। सरकार को हर वह कदम उठाना चाहिए, जिससे प्राइवेट सेक्टर की चिंताओं में से कुछ को तो दूर किया जा सके।
राजीव कुमार, उपाध्यक्ष, नीति आयोग
22 अगस्त 2019

भारत सहित अन्य देशों को अफगानिस्तान में आतंकवादियों से कभी-न-कभी लड़ना होगा।
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका
21 अगस्त 2019

सरकार देश के प्रत्येक जिले में ईएसआई अस्पताल बनाने की योजना बना रही है। वर्तमान में देशभर में साढ़े चार सौ ईएसआई अस्पताल हैं और बाकी जिलों में भी ऐसे अस्पताल शीघ्र ही खोले जाने की योजना है।
संतोष गंगवार, केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री
20 अगस्त 2019

असहिष्णुता और नफरत से उपजे हिंसक अपराध देश की राजनीतिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं।
डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री
19 अगस्त 2019

देश की आर्थिक वृद्धि इस समय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आर्थिक वृद्धि को लेकर हर नीति निर्माता चिंतित है। सुस्ती के संकेतों के साथ उम्मीद से कम वृद्धि वैश्विक वित्तीय स्थिरता के लिए प्रमुख जोखिम है। हालांकि, बैंकों को झटके सहने के लिए अधिक लचीला बनाया जा रहा है।
शक्तिकांत दास, गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक
18 अगस्त 2019

पाकिस्तान के साथ बातचीत तब तक संभव नहीं है जब तक वह आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता है। अगर पाकिस्तान से बातचीत होगी तो केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर होगी।
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
17 अगस्त 2019

मारुति सुजुकी से जुड़े करीब 3000 अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी चली गई है।
आरसी भार्गव, चेयरमैन, मारुति सुजुकी
16 अगस्त 2019

भारत की परमाणु नीति अभी तक नो फर्स्ट यूज की रही है, आगे यह हालात पर निर्भर करेगी।
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

कोच के लिए रवि शास्त्री का चयन विराट कोहली के प्रभाव आकर में नहीं किया गया।
कपिल देव, क्रिकेट सलाहकार समिति के प्रमुख
15 अगस्त 2019

रक्षाबंधन के अवसर पर मैं अपनी बहनों को तोहफा देना चाहता हूं। 29 अक्टूबर से महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ये कदम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके सपने साकार करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली
14 अगस्त 2019

सोनभद्र में उभ्भा गाँव के आदिवासी बहनों-भाइयों से बात करके यह स्पष्ट हुआ कि- उन्हें अपनी जमीन का मालिकाना हक़ जब तक नहीं मिलेगा तब तक वह असुरक्षित रहेंगे और उन्हें प्रताड़ित किया जाएगा। आरोपी प्रधान द्वारा गाँव की महिलाओं और पुरुषों पर दर्ज कराए मुक़दमें और उन पर प्रशासन द्वारा लगाया गया गुंडा ऐक्ट रद्द किया जाना चाहिए। अभी तक गाँव में पुलिस चौकी नहीं लगी। उभ्भा के निवासी अभी भी दहशत में जी रहे हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव
13 अगस्त 2019

यदि वे एलओसी को सक्रिय करना चाहते हैं तो उन पर निर्भर करता है। एहतियात के तौर पर हर कोई तैनाती करता है, हमें इसके बारे में बहुत ज्यादा चिंतित नहीं होना चाहिए। जहां तक सेना और अन्य सेवाओं का सवाल है तो हमें हमेशा तैयार रहना होगा।
सेना प्रमुख बिपिन रावत
12 अगस्त 2019

ईद-उल-जुहा के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं। ईद-उल-जुहा प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का प्रतीक है। आइए हम स्वयं को इन सार्वभौमिक जीवन मूल्यों के प्रति समर्पित करें जो हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

मैं ईद-अल-अजहा पर शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद है कि इससे समाज में शांति और खुशहाली की भावना बढ़ेगी। ईद मुबारक!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
11 अगस्त 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी की तरह हैं। हालांकि हमें यह मालूम नहीं है कि कृष्ण कौन है और अर्जुन कौन है।
रजनीकांत, मशहूर फिल्म अभिनेता
10 अगस्त 2019

हम सभी तैयारियां कर रहे हैं, कश्मीर में बिना किसी भय के लोग मनाएं ईद।
सत्यपाल मलिक, राज्यपाल, जम्मू-कश्मीर

शर्म आनी चाहिए मनोहर लाल खट्टर को इस वाहयात बयान पे! सड़क छाप रोमीओ की भाषा मुख्यमंत्री बोल रहा है। महिला इनके लिए वस्तु है।
स्वाति मालीवाल, अध्यक्ष, दिल्ली महिला आयोग
09 अगस्त 2019

हर भारतीय को कुशल बनाने तथा युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन ने हमें इस तरह की कई पहलों के लिए प्रेरित किया है।
डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री
08 अगस्त 2019

जैसा पड़ोसी हमारे बगल में बैठा है, परमात्मा करे कि ऐसा पड़ोसी किसी को न मिले।
राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री

भारत और दुनियाभर में सुषमा स्वराज महिलाओं के लिए चैंपियन थीं और उनसे परिचित होना सम्मान की बात है। पूर्व विदेश मंत्री के निधन से भारत ने एक समर्पित और लोकसेवक नेता को खो दिया।
इवांका ट्रंप, वरिष्ठ सलाहकार, अमेरिकी राष्ट्रपति
07 अगस्त 2019

अर्थव्यवस्था में दिख रही नरमी बुनियादी कारणों से नहीं है, बल्कि यह चक्रीय कारणों से है। इसमें जल्द आएगी तेजी।
शक्तिकांत दास, रिजर्व बैंक गवर्नर
06 अगस्त 2019

अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार के फैसले खिलाफ कोर्ट जाएंगें।
नेशनल कॉन्फ़्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला

सरकार की ओर से नेहरू जी को दोषी की तरह पेश किया जा रहा है। मगर मैं बताना चाहता हूं कि हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर को लेकर नेहरू जी ने कुछ भी अकेले नहीं किया, सरदार पटेल हर मामले में नेहरू के साथ थे।
शशि थरूर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

आज बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को याद दिलाना चाहता हूं कि आप तीन इलाकों- जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लिए केंद्र से फंड लाते हैं मगर लद्दाख का फ़ंड कश्मीर में खर्च हो जाता है। लद्दाख में एक भी हायर एजुकेशन का संस्थान नहीं दिया कांग्रेस ने।
जामयांग सेरिंग नामग्याल, भाजपा सांसद, लद्दाख

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले शिक्षकों से ही तकनीकी विकास संभव होगा।
नारायण मूर्ति, सह-संस्थापक, इंफोसिस
05 अगस्त 2019

विपक्ष को धारा 370 ऐतिहासिक लगती है तो हमने भी इसे हटाकर ऐतिहासिक काम किया है।
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

सरकार ने धारा 370 को नहीं बल्कि 35ए सहित उसके प्रावधानों को खत्म किया है।
हरीश साल्वे, वरिष्ठ अधिवक्ता
04 अगस्त 2019

मौजूदा वक्त में कुछ लोगों और समूहों का ‘आक्रामक और लापरवाही भरा बर्ताव’ देखने को मिल रहा है। इस तरह के घटनाक्रम महज ‘अपवाद’ हैं और देश की विधिक संस्थाओं की मजबूत परंपराओं से परास्त होंगे।
रंजन गोगोई, प्रधान न्यायाधीश
03 अगस्त 2019

हम जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं। जब हम अधिकारियों से पूछते हैं, तो वह कहते हैं कि कुछ हो रहा है, लेकिन क्या हो रहा है इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
उमर अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री, जम्मू -कश्मीर
02 अगस्त 2019

रेलवे का अभिनव प्रयोगः गलत तरीके से पटरी पार करने को रोकने के लिये रेलवे ने दीवारों को ग्रीस से रंगने का प्रयोग किया, जिससे लोग पटरी पार करने के लिये अब दीवारों को नही फांदते। इसके कारण दादर स्टेशन पर फरवरी 2019 से अब तक गलत तरीके से पटरी पार करने के कारण कोई मृत्यु नही हुई।
पीयूष गोयल, रेल मंत्री

रवीश को बहुत-बहुत बधाई। राधिका और मेरा मानना है कि आपने जो किया है, वह भारत में पत्रकारिता की बहुत बड़ी जीत है। दूसरों को आपकी प्रतिभा और विनम्रता से सीखने का साहस करना चाहिए। 23 साल आप एनडीटीवी के साथ बने रहे।
डॉ. प्रणव रॉय, सह-संस्थापक, एनडीटीवी

टीम प्रबंधन को आज नहीं तो कल इस बात का जवाब देना होगा कि आखिरकार क्या कारण था कि भारत ने आईसीसी विश्व कप में चार विकेटकीपर मैदान पर उतारे जबकि बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हमारी बेंच स्ट्रैंथ का हिस्सा थे।
सुनील गावस्कर, पूर्व कप्तान, भारतीय क्रिकेट टीम
01 अगस्त 2019

मैं टीम के लिये ही नहीं बल्कि देश के लिये खेलता हूं।
रोहित शर्मा, उप-कप्तान, भारतीय क्रिकेट टीम



मेरा सुझाव है कि रेलवे फाटक पर लगे gate ki grease aur black oil se paint Kar dena chahiye jisse log uske niche sir झुका कर bicke न निकाल सके इसमें सरकार का कोई खर्चा भी नहीं होगा और दुर्घटना में कमी आएगी।