देश के लोगों की आय बढ़ी है। आज आयकर भरने वालों की संख्या में काफी इज़ाफा हुआ है। पहले मात्र 3 करोड़ 80 लाख लोग ही इनकम टैक्स भरते थे, लेकिन आज 6 करोड़ 70 लाख लोग इनकम टैक्स जमा कर रहे हैं।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने का विश्वास जनता के मन में जगाया। मुख्यमंत्री के प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गयी है और बड़े पैमाने पर यहां पूंजी निवेश सम्भव हो रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बहुत ही कम समय में फरवरी, 2018 में प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन तो हुआ ही, साथ ही इसके 5 महीने के अन्दर 60,000 करोड़ रुपये की लागत की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास (जीबीसी-1) भी पिछले वर्ष जुलाई माह में प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया।
गृह मंत्री 28 जुलाई को यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 से 2019 के बीच देश को 5 ट्रिलियन डालर इकानमी बनाने की नींव रखी जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डालर इकानमी बनने के पथ पर अग्रसर है। आज की जीबीसी–2 इस बात की द्योतक है।
केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री द्वारा 14वें वित्त आयोग के तहत उत्तर प्रदेश का आवंटन 3 लाख 30 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 8 लाख 80 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगले 5 वषों में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरे नम्बर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। पिछले 5 साल के अन्दर विश्व बैंक की ‘ईज़ आफ डूइंग बिज़नेस’ की तालिका में देश 142वें स्थान से 77वें स्थान पर पहुंच गया है। इसी प्रकार, जहां बिजली उत्पादन में देश 99वें स्थान पर था अब 26वें स्थान पर आ गया है। एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट आगे बढ़ा है। इसी प्रकार, इंट्रेस्ट रेट में 28 प्रतिशत की कमी आयी है। फिस्कल डेफिसिट में भी कमी आयी है। देश के लोगों की आय बढ़ी है। आज आयकर भरने वालों की संख्या में काफी इज़ाफा हुआ है। पहले मात्र 3 करोड़ 80 लाख लोग ही इनकम टैक्स भरते थे, लेकिन आज 6 करोड़ 70 लाख लोग इनकम टैक्स जमा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। अवस्थापना, बिजली, शिक्षा, सड़क निर्माण, डेयरी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उद्योग इत्यादि सेक्टरों में व्यापक कार्य किया जा रहा है। ओडीओपी योजना के माध्यम से प्रदेश के 75 जनपदों में छोटे हस्तशिल्पियों को रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। प्रदेश के औद्योगिक निवेश वातावरण में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया है, जिसके कारण आज इतना बड़ा निवेश सम्भव हो सका है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में चमत्कारिक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिस प्रकार यह माना जाता था कि देश का प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है, उसी प्रकार अब यह मानना होगा कि देश को 5 ट्रिलियन इकानमी बनाने का रास्ता भी लखनऊ से होकर जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार उद्यमियों की हर सम्भव सहायता करेगी। उन्होंने उद्यमियों को उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए यहां और अधिक निवेश करने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश के निवेश माहौल में सकारात्मक परिवर्तन हो चुका है। पिछले दो सालों में राज्य सरकार ने सख्ती से संगठित अपराध को खत्म किया है। कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हो चुका है और उद्यमियों का विश्वास जागृत हो गया है, जिसके कारण आज इतना बड़ा निवेश उत्तर प्रदेश में सम्भव हो सका है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज की जीबीसी-2 राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश में विकास को गति प्रदान करना है, जिससे हर नागरिक, हर वर्ग, शोषितों और वंचितों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि आज आयोजित इस जीबीसी-2 में 65,000 करोड़ रुपये की लागत से 250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जो हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
जीबीसी–2 की परियोजनाओं के पूरा होने पर राज्य के 3 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की सम्भावना है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश के निर्यात में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब तक की सर्वाधिक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों की स्थापना से लेकर संचालन तक तथा निवेशकों को सूचनाओं के आदान-प्रदान में पारदर्शिता के मामले में भी उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योगों की स्थापना में पहले स्थान है। इन उद्योगों की स्थापना से प्रदेश में न केवल आर्थिक समृद्धि आएगी, बल्कि रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे। उत्तर प्रदेश ईज़ आफ डुइंग बिज़नेस के मामले में अचीवर स्टेट की सूची में शामिल हो गया है। ‘निवेश मित्र प्रदेश’ के रूप में राज्य की पहचान बन रही है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार के चलते अब उद्यमी आश्वस्त महसूस कर रहे हैं, जिसके कारण आज इतना बड़ा निवेश सम्भव हो रहा है। राज्य सरकार उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित कर रही है। ‘निवेश मित्र’की स्थापना से उद्यमियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अवस्थापना विकास के सन्दर्भ में उत्तर प्रदेश आज देश का अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट की स्थापना के उपरान्त प्रदेश के उद्योग नई उड़ान भरेंगे।
कार्यक्रम को सुप्रसिद्ध उद्यमियों टाटा सन्स के अध्यक्ष श्री एन चन्द्रशेखरन, सैमसंग इण्डिया के सीईओ एचसी हांग, फिक्की चेयरमैन संदीप सोमानी, टारेण्ट ग्रुप के अध्यक्ष सुधीर मेहता, अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी, पेप्सिको के सीईओ अहमद अल-शेख इत्यादि ने भी सम्बोधित किया।


