आयुष्मान भारत योजना के तहत 21,000 से भी अधिक स्वास्थ्य एवं वेलनेस केन्द्र (एचडब्ल्यूसी) चालू हो गए हैं और लगभग 47 लाख लोगों ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उपचार से लाभ उठाया है।
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_ID is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 378
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_count is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 379
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_description is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 380
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$cat_name is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 381
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_nicename is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 382
Deprecated: Creation of dynamic property WP_Term::$category_parent is deprecated in /home4/krctib8j/public_html/hindi/wp-includes/category.php on line 383
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आयुष्मान भारत पखवाड़े के शुभारंभ की घोषणा करते हुए मीडिया को बताया, ‘‘आयुष्मान भारत की यात्रा की शुरुआत 14 अप्रैल, 2018 को छत्तीसगढ़ के एक सुदूरवर्ती क्षेत्र जांगला में स्वास्थ्य एवं वेलनेस केन्द्र (एचडब्ल्यूसी) के उद्घाटन के साथ हुई। यह 23 सितम्बर, 2018 को झारखंड के रांची में आयुष्मान भारत के दूसरे स्तम्भ ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई)’ के शुभारंभ के साथ अपनी पराकाष्ठा पर पहुंची।
उन्होंने प्रसन्नता के साथ बताया आयुष्मान भारत योजना के तहत 21,000 से भी अधिक स्वास्थ्य एवं वेलनेस केन्द्र (एचडब्ल्यूसी) चालू हो गए हैं और लगभग 47 लाख लोगों ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उपचार से लाभ उठाया है।’’ उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत पखवाड़े के दौरान इस योजना के साथ-साथ इसके दोनों स्तम्भों की प्रमुख विशेषताओं और इससे जुड़े लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। पखवाड़े के दौरान चलाए जाने वाले राष्ट्रीय अभियान के तहत आयुष्मान भारत और अन्य संबंधित पहलों जैसे कि पोषण अभियान और स्वच्छता अभियान के जरिए स्वास्थ्य सेवा के निवारक, प्रचार और उपचारात्मक पहलुओं, पोषण, योग एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं वेलनेस केन्द्र से जुड़े लाभों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 1.5 करोड़ से भी अधिक लोगों की जांच हाइपरटेंशन के लिए की गई है और 70 लाख से भी अधिक लोगों का उपचार किया जा रहा है। इसी तरह लगभग 1.3 करोड़ लोगों की जांच मधुमेह के लिए कराई गई है और 31 लाख से भी अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है। इसी तरह तीन आम कैंसर (स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और मुंह) के संभावित मामलों में संबंधित मरीजों को उपचार के लिए उच्चतर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि ओरल कैविटी कैंसर के लिए 76 लाख से भी अधिक लोगों की जांच की गई है और इनमें से 10,218 लोगों का उपचार किया जा रहा है। 53 लाख से भी अधिक महिलाओं की जांच स्तन कैंसर के लिए की गई है और लगभग 9700 महिलाओं का उपचार हो रहा है। इसी तरह 37 लाख से भी अधिक महिलाओं की जांच गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लिए की गई है और लगभग 10,000 महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 1.6 करोड़ से भी अधिक मरीजों को दवाएं मुहैया कराई गई हैं, जबकि लगभग 49 लाख लोगों को नैदानिक सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि काबिल चिकित्सा अधिकारियों की मदद से मरीजों को टेली-कंसल्टेशन सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसी तरह उप-स्वास्थ्य केन्द्रों तथा पीएचसी को रेफर किए जाने वाले रोगियों को विशेषज्ञों की मदद से टेली-कंसल्टेशन सेवाएं जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी। मोहाली स्थित सी-डेक के ई-संजीवनी एप्लीकेशन के साथ एक प्रायोगिक परियोजना गुजरात में चलाई जा रही है जिसे विशेष सिक्योरिटी ऑडिट के बाद चरणबद्ध ढंग से सभी कार्यरत आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं वेलनेस केन्द्रों में शुरू किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्वास्थ्य लाभ देने वाले सभी वर्तमान पैकेजों को बेहतर बनाने का निर्णय लिया है और इन पैकेजों की उचित लागत निर्धारित की है। अधिक अस्पतालों को पैनल में शामिल करने से निजी क्षेत्र की सहभागिता बढ़ेगी और लोगों की चिकित्सा सेवा तक पहुंच में विस्तार होगा। हमलोगों ने आईटी प्रणाली को बेहतर बनाने की भी मंजूरी दी है ताकि इसे आधुनिक व उपयोग में आसान बनाया जा सके। सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।
भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के कारण गड़बड़ी करने वाले 97 अस्पतालों को पैनल से हटा दिया गया है और उनके ऊपर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के अलावा यह योजना स्वास्थ्य सेवा में रोजगार बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश भर में स्वदेशी स्वास्थ्य सेवा स्थापित की जा रही है और इसकी अवसंरचना, खासतौर से टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में विकसित की जाएगी। पिछले एक साल में इस योजना से देश के स्वास्थ्य सुविधा क्षेत्र में हजारों रोजगार पैदा हुए है और आने वाले वर्षों में और भी रोजगार पैदा होंगे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पीएमजेएवाई की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा 30 सितम्बर से 1 अक्टूबर, 2019 तक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ‘आरोग्य मंथन’ का आयोजन किया जा रहा है। आरोग्य मंथन कार्य समूह इस योजना को लागू करने में पिछले वर्ष सामने आई चुनौतियों के उचित समाधान खोजने तथा इसके कार्यान्वयन में सुधार लाने की दिशा में नई सोच विकसित करने और तरीके खोजने के लिए विचार-विमर्श करेंगे।


